लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर वायरल बच्चे ने सिखाया, खुशियां हमारे आस पास ही होती है, जरूरत होती है बस उन्हें ढूंढने की

By वैशाली कुमारी | Updated: October 9, 2021 22:03 IST

सोशल मीडिया पर आजकल  31 सेकंड के एक वीडियो की चर्चा है। इस छोटे से वीडियो क्लिप में कुछ बच्चे पार्क में खेलते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर आजकल  31 सेकंड के एक वीडियो की चर्चा हैवीडियो को ढेर सारे लाइक मिल रहे हैं और लोग इसपर बढ़िया कैप्शन लगाकर शेयर भी कर रहे हैं

मन के हारे हार है मन के जीते जीत, ठीक इसी प्रकार खुश होना या दुखी होना भी हमारे मन के ऊपर निर्भर करता है। हम जिंदगी में खुशी की तलाश में रहते हैं जबकि खुशियां तो हमारे आस पास ही होती है, बस जरूरत होती है तो उन्हें तलाशने की। चलिए आपको एक ऐसे ही बच्चे से मिलवाते हैं जिसने ये साबित कर दिया कि इंसान चाहे तो अपनी कमियों का रोना छोड़कर खुश रह सकता है।

आपके पास अगर कार नहीं है तो या तो आप उसका गम मनाइए या फिर पहले से मौजूद अपनी बाइक से ही खुश हो जाइए। कुल मिलाकर हम कह सकते हैं कि खुशियां और गम दोनों हमारे ऊपर निर्भर करते हैं। चलिए अब खबर पर आते हैं, खेल अकेले नहीं खेले जाते, उनके लिए साथी की जरूरत पड़ती है।  लेकिन कई बार ऐसी परिस्थितियां भी आती हैं जब हम खेल के मैदान में अकेले पड़ जाते हैं। ऐसे में तो मैदान छोड़कर घर जाने का ऑप्शन होता है, या फिर किसी साथ में खेलने वाले को तलाशने का। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस बच्चे के वीडियो ने बता दिया कि कभी-कभार आपको अपनी खुशियों का इंतजाम खुद करना पड़ता है। थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन अंत में सब सेट हो जाता है।

सोशल मीडिया पर आजकल  31 सेकंड के एक वीडियो की चर्चा है। इस छोटे से वीडियो क्लिप में कुछ बच्चे पार्क में खेलते दिख रहे हैं। उनके से कुछ  समूह बनाकर अपने पसंदीदा झूले झूल रहे हैं, लेकिन उनके बीच एक ऐसा बच्चा भी रहा है, जो सी-सॉ झूला झूलना चाहता है। अकेले होने के कारण उसके लिए यह थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि सॉ-सो को दो लोग साथ में झूलते हैं। हालांकि, बच्चा जुगाड़ बैठाते हुए किसी तरह झूले की एक साइड बड़ा सा पत्थर रखता है, और दूसरी तरफ खुद बैठ जाता है। फिर क्या, वह झूलना शुरू कर देता है जिसकी खुशी उसके चेहरे पर साफ नजर आ रही है।

वीडियो को ढेर सारे लाइक मिल रहे हैं और लोग इसपर बढ़िया कैप्शन लगाकर शेयर भी कर रहे हैं। कुल मिलाकर इस बच्चे ने बता दिया कि खुशियां हमारे आस पास ही होती है, जरूरत है तो बस उन्हें ढूंढने की।

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो