ठळक मुद्देजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश
Jaipur Eidgah Viral Video: Eid al-Fitr के मौके पर जयपुरईदगाह में नया नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। काफी संख्या में लोग वहां नमाज के लिए पहुंचे थे, जैसे ही नमाज खत्म हुई वहां मौजूद कुछ हिंदू संगठनों ने नमाजियों पर फूलों की वर्षा की। ईद की मुबारकबाद देने का ये अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसकी तारीफें कर रहे हैं। इस आयोजन ने दिखा दिया की धर्म अलग-अलग होने ने बाद भी आपसी सम्मान और प्यार कम नहीं होता।