लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम परिवार ने बेटी की शादी कार्ड पर छपवाया राम-सीता के स्वयंवर का फोटो, ये है वजह

By भाषा | Updated: April 22, 2019 18:19 IST

अल्लाहगंज थानाक्षेत्र के चिलौआ गांव में रहने वाले इबारत अली की बेटी की 30 अप्रैल को अल्लाहगंज निवासी सोनू के बेटे के साथ शादी होनी है ।

Open in App

शाहजहांपुर जिले के एक मुस्लिम परिवार ने बेटी की शादी के लिए दिए जाने वाले निमंत्रण पत्र पर भगवान राम सीता के स्वयंवर का फोटो छपवा कर हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल पेश की है । अल्लाहगंज थानाक्षेत्र के चिलौआ गांव में रहने वाले इबारत अली की बेटी की 30 अप्रैल को अल्लाहगंज निवासी सोनू के बेटे के साथ शादी होनी है ।

इबारत अली ने बेटी की शादी में न्यौता देने के लिए निमंत्रण पत्र में मक्का मदीना या मुस्लिम धर्म के फोटो ना छपवा कर भगवान राम और सीता के स्वयंबर की फोटो छपवाई है ।

अली ने सोमवार को भाषा को बताया कि चिलौआ गांव में 1800 की हिन्दू आबादी है । गांव में अकेले उनका ही मुस्लिम परिवार रहता है परंतु ‘‘हिंदुओं ने हमें कभी भी एहसास नहीं होने दिया कि हम मुस्लिम हैं ।’’

उन्होंने बताया कि वह हिन्दू—मुस्लिम दोनों धर्मों को मानने वाले व्यक्ति हैं इसीलिए गांव के प्रसिद्ध देवी मंदिर में उन्होंने सबसे पहले अपनी बेटी का निमंत्रण पत्र चिलौआ देवी माता को अर्पित किया है । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो