लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी, वाराणसी के जवान ने खून देकर बचाई बुजुर्ग की जान, लोग कर रहे सलाम

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 26, 2019 13:40 IST

संतोष तिवारी नाम के यूजर ने लिखा, ''बहुत ही सराहनीय योगदान, आपने तो मेरा दिल जीत लिया, जय हिंद जय भारत।''

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस के जवान संतोष यादव ने रक्तदान कर एक बुजुर्ग की जान बचाई।यूपी पुलिस द्वारा साझा की गई संतोष की रक्तदान वाली तस्वीरों को देख ट्विटर यूजर खूब तारीफ कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक पुलिसवाले ने एक बुजुर्ग की जान बचाकर लोगों का दिल जीत लिया। पुलिसवाले ने अपना खून देकर बुजुर्ग की जान बचाई। सोशल मीडिया पर पुलिसवाले की तस्वीर देखकर यूजर उसे सलाम कर रहे हैं। पुलिसवाले के इस नेक काम की तसवीरें उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट की हैं। 

पुलिस के ट्विटर अकाउंट से साझा की गई तस्वीरों को लेकर जानकारी दी गई है कि वाराणसी थाने के जवान संतोष यादव ने रक्तदान कर घायल वृद्ध की जान बचाई। 

बुजुर्ग कैसे घायल हुआ था और किन हालात में संतोष यादव उनसे मिले और फिर उसकी जान बचाई, इसकी जानकारी हैंडल पर नहीं दी गई है। पुलिस के ट्वीट में सीमित जानकारी दी गई है लेकिन ट्विटर यूजर्स इस काम के लिए संतोष यादव और पुलिस की तारीफ कर रहे हैं और खूब दुआएं दे रहे हैं। 

अंकित कुमार नाम के यूजर ने लिखा, ''इसको कहते हैं इंसानियत, सर के लिए सैल्यूट।''

इसी तरह संतोष तिवारी नाम के यूजर ने लिखा, ''बहुत ही सराहनीय योगदान, आपने तो मेरा दिल जीत लिया, जय हिंद जय भारत।''

एक यूजर ने लिखा, ''ऐसे पुलिसवालों पर गर्व है।''

ऐसी ही कुछ और प्रतिक्रियाएं आ रही हैं-

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल कंटेंटवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज