लाइव न्यूज़ :

मायावती के यूपी में जंगलराज वाले बयान पर यूपी पुलिस ने ट्वीट कर दिया जवाब, लिखा- 'जंगलराज अतीत की बात है, आंकड़े साबित करते हैं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 6, 2019 13:17 IST

7 नवंबर की रात हैदराबाद की 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का गैंगरेप और हत्या कर जला दिया गया था। 28 नवंबर की सुबह हाईवे-44 के एक ब्रिज के नीचे पीड़िता की लाश मिली थी। जिसके बाद चारों आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आज (12 दिसंबर) तड़के उनको पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के गैंगरेप और मर्डर के 10 दिन बाद चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए है।कमिश्नर वी सी सज्जनर ने कहा कि यह घटना सुबह 3 बजे से 6 के बीच की है। 

हैदराबाद दिशा (बदला हुआ नाम)  गैंगरेप और हत्याकांड के सभी चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं। हैदराबाद रेप के चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मारे जाने की घटना पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को भी हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए। मायावती ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार सो रही है। यहां (उत्तर प्रदेश) की और दिल्ली की पुलिस को भी हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से यहां अपराधियों के साथ राज्य के मेहमानों की तरह व्यवहार किया जाता है, यूपी में अब जंगलराज है।' इस बात पर यूपी पुलिस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से मायावती को जवाब देते हुए कहा है कि यूपी में जंगलराज नहीं है। 

यूपी पुलिस ने एक अंग्रेजी वेबसाइट पर मायावती के बयान की खबर को ट्वीट करते हुए कहा है, यूपी में जंगलराज अतीत की बात है, अब ऐसा नहीं है, क्योंकि इसकी गवाही आंकड़े दे रहे हैं।  पिछले 2 वर्षों में 5178 पुलिस की व्यस्तताओं में 103 अपराधी मारे गए और 1859 घायल हुए हैं। 17745 अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया या जेल जाने के लिए अपनी खुद की बेल रद्द कर दी है।

यूपी पुलिस ने एक नहीं बल्कि एक ट्वीट के बाद कई ट्वीट किए। 

यूपी पुलिस के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है। कुछ लोग यूपी पुलिस के आकड़ों को गलत बता रहे हैं तो कुछ लोग यूपी पुलिस के समर्थन में हैं। 

जानें हैदराबाद एनकाउंटर और हैदराबाद गैंगरेप कांड के बारे में

हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के गैंगरेप और मर्डर के 10 दिन बाद चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वी सी सज्जनर ने पुष्टि करते हुए कहा कि इन लोगों ने उस वक्त भागने की कोशिश की थी, जब इन्हें क्राइम सीन दोहराने के लिए ले वहां ले जाया गया था, जहां पीड़िता के साथ हैवानियत की गई थी। पुलिस कहना है कि आरोपियों ने हथियार छीनकर पुलिस पर फायरिंग करने की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें ये चारों आरोपी मारे गए। पुलिस के मुताबिक इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।  कमिश्नर वी सी सज्जनर ने कहा कि यह घटना सुबह 3 बजे से 6 के बीच की है। 

चारों आरोपियों में मुख्य आरोपी का नाम मोहम्‍मद आरिफ है। 26 वर्षीय मुख्य आरोपी मोहम्‍मद आरिफ एक लॉरी ( ट्रक जैसी गाड़ी) चालक था। शिवा (20), एक ट्रक में ड्राइवर और क्लीनर के रूप में काम करता था, जबकि चिंताकुंता  (20)  और नवीन (20) दूसरे ट्रक में काम करते थे।  27 नवंबर की रात हैदराबाद की 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का गैंगरेप और हत्या कर जला दिया गया था। 28 नवंबर की सुबह हाईवे-44 के एक ब्रिज के नीचे पीड़िता की लाश मिली थी। 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसउत्तर प्रदेशमायावतीगैंगरेपएनकाउंटररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील