लाइव न्यूज़ :

उड़ते जहाज का टूटकर गिरने लगा इंजन, इंजीनियर ने शेयर की ऐसी तस्वीर कि रातोंरात हुई वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 14, 2018 20:36 IST

यह हादास यूनाइटेड एयरलाइन्स की फ्लाइट 1175 विमान की है। जहाज जब मिड एयर में था तो, अचानक दाहिने इंजन का कुछ हिस्सा टूट कर गिरने लगा।

Open in App

अमेरिका, 14 फरवरी। यूनाइटेड एयरलाइन्स की उड़ान भरती एक फ्लाइट की उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई जब प्लेन का एक इंजन टूट कर गिरने लगा। एक तरह इंजन टूटकर गिर रहा था और दूसरी और उस फ्लाइट में बैठा एक इंजीनियर डरने की बजाय इस दृश्य को मोबाइल के कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर करने लगा। जैसे ही यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई खबर रातोंरात वायरल हो गई। डेलीमेल के मुताबिक उस इंजीनियर शख्स का नाम एरिक हद्दाद है। जो गूगल का एक्स इंजीनियर भी है। उसने सोशल मीडिया पर इस भयानक हादसे को मजाकिया अंदाज में पोस्ट करते रहा। उसने ट्वीट कर कहा, मैंने मैन्यूल में कुछ भी नहीं देख पा रहा हूं। एरिक हद्दाद ने इस घटना की कुछ तस्वीर और वीडियो शेयर की है। जिसमें यह साफतौर पर देखा जा सकता है कि इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।

तस्वीर में प्लेन के इंजन के ऊपर से उसका कवर हटा हुआ दिख रहा है। कवर हटने की वजह से इंजन के अंदर का हिस्सा साफ तौर पर दिख रहा है। इसके साथ एरिक हद्दाद ने विमान में दिए जाने वाले फ्लाइट सेफ्टी मैनुअल की भी तस्वीर भी पोस्ट की है।

यह हादास यूनाइटेड एयरलाइन्स की फ्लाइट 1175 विमान की है। फ्लाइट जब मिड एयर में था तो, अचानक दाहिने इंजन का कुछ हिस्सा टूट कर गिरने लगा। जिसके कारण प्लेन बुरी तरह हिलने लगा। इस  भयानक स्थिति को देखते हुए होनोलूलू एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सही समय पर पायलट ने अपनी समझबुझ फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। जिस वजह से सारे यात्रियों को सही सलामत बचा लिया गया।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी