लाइव न्यूज़ :

''टेरर फंडिंग कंपनी ने BJP को दिए 10 करोड़', कांग्रेस के आरोप के बाद पीएम मोदी व शाह की जमकर हो रही आलोचना, पढ़ें पूरा मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 22, 2019 16:02 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पार्टी पर आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी ने टेरर फंडिंग कंपनी से 10 करोड़ रुपए लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट में पूछा- बताइए अमित शाह क्या यह आतंक नहीं है? रणदीप सुरजेवाला के इस ट्वीट को कांग्रेस ने भी अपने अधिकारिक पेज से रिट्वीट किया है। 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथी इकबाल मिर्ची की संपत्तियों की लेनदेन की आरोपी कंपनी से ''चंदा'' लिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर दावा किया, ''चंदा लेने में भाजपा का कमाल- करोड़ों का चंदा एक ऐसी कम्पनी से लिया जिस पर दाऊद इब्राहिम के साथी आतंकी इक़बाल मिर्ची की संपत्ति की ख़रीद-बेच की साँठ-गाँठ का इल्ज़ाम है।'' उन्होंने सवाल किया, ''क्या यही है झूठा राष्ट्रवाद ? क्या यह देशद्रोह नहीं है?'' कांग्रेस के आरोप पर भाजपा की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। रणदीप सुरजेवाला के इस ट्वीट को कांग्रेस ने भी अपने अधिकारिक पेज से रिट्वीट किया है। 

कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर इस बात के लिए बीजेपी की आलोचना हुई। ट्विटर पर इसको लेकर टेरर फंडिंग हैशटैग भी चला। इस हैशटैग के साथ लोग मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। 

आप भी देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

सपा के प्रवक्ता राजीव राय ने लिखा है, भाजपा के चंदे के धंधे की खुली पोल, भाजपा आतंकवादियों की कंपनी से लेती है चंदा।'

प्रशांत भूषण ने लिखा, 1993 मुंबई बम धमाकों के आरोपी इकबाल मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची से संपत्ति खरीदने और लेनदेन के मामले में ईडी इस कंपनी की जांच कर रही है। बीजेपी को इस कंपनी ने 10 करोड़ दिए। 

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रणदीप सुरजेवालानरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस