स्टेज पर ही दुल्हन ने दिखाए तेवर, वीडियो वायरल
By वैशाली कुमारी | Published: June 12, 2021 07:33 PM2021-06-12T19:33:27+5:302021-06-12T19:33:27+5:30
दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और दुल्हन दूल्हे को मिठाई खिलाने की रस्म निभा रही है तभी दुल्हन अचानक कुछ ऐसा कर जाती है जिसे देखकर आप अपनी हँसी नहीं रोक पाएंगे।
सोशल मीडिया पर आय दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। इन कंटेंट के वायरल होने की कई सारी वजह होती हैं। कभी नेताओं और अभिनेताओं के विवादित बयान, कभी लोगों के कुछ किस्से, कोई मजेदार घटना और कभी कभी अचानक होने वाली घटनाएं इनके वायरल होने की वज़ह होती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही मजेदार वीडियो देखने को मिल रहा है जिसने लोगों को हँस हँस कर लोट पोट होने पर मजबूर कर दिया है।
दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय तरीके से होने वाला जयमाला कार्यक्रम दिखाया जा रहा है। दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और दुल्हन दूल्हे को मिठाई खिलाने की रस्म निभा रही है तभी दुल्हन अचानक कुछ ऐसा कर जाती है जिसे देखकर आप अपनी हँसी नहीं रोक पाएंगे।
दुल्हन मिठाई खिलाने लिए मिठाई उठाती है दूल्हा खाने में थोड़ा समय लगाने लगता है इतने में दुल्हन के सब्र का बाँध टूट जाता है और मिठाई खिलाने के बजाय वह मिठाई फेंक देती है। इसके बाद गद्दी से हाथ पोंछ लेती है। उसी पल दुल्हन गुस्सा हो जाती है तो वहीं दूल्हा घबरा जाता है और उसके चेहरे का रंग उड़ जाता है। इस मजेदार वीडियो को Instagram पर Tube.indian नाम के पेज ने शेयर किया है।
वायरल वीडियो देखकर लोग खूब मज़े ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों को हंसाने का बढिय़ा काम किया है। अक्सर लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग और हटके करते हैं लेकिन इस जोड़े ने जो किया वो सचमुच हटके था।