लाइव न्यूज़ :

Viral Video: सिडनी में विवाह समारोह स्ट्रीट फाइट में बदला, चले लात घूंसे, कपड़े भी फटे, वीडियो हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2022 20:27 IST

सिडनी में वेडिंग रिसेप्शन स्ट्रीट फाइट में बदल गई। बीच रोड में ही लात घूंसे चलने लगे। यहां तक की लड़ाई में लोगों के कपड़े तक फट गए और जेंडर तक का ख्याल नहीं किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि मेहमानों में हो रही थी भयंकर लड़ाईरिपोर्ट के मुताबिक 30 से अधिक लोग सड़क पर कर रहे थे झगड़ा

शादी-ब्याह समारोह में खुशियों का माहौल होता है। दोस्त, रिश्तेदार और करीबी लोग इस खुशी में शरीक होते हैं। लेकिन कई बार ऐसे खुशी के पल में किसी न किसी तरह की खलल पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) के एक विवाह समारोह में। यहां वेडिंग रिसेप्शन स्ट्रीट फाइट में बदल गई। बीच रोड में ही लात घूंसे चलने लगे। 

यहां तक की लड़ाई में लोगों के कपड़े तक फट गए और जेंडर तक का ख्याल नहीं किया गया। वेडिंग रिसेप्शन में हुई स्ट्रीट फाइट का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में यह साफ देखा जा रहा है कि लोग एक दूसरे के साथ हाथा पाई कर रहे हैं।  खबर के अनुसार, घटना शनिवार की रात निचले उत्तरी तट पर मोसमान में हुई।

जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को शूट किया है उसने बताया कि, "यह एक शादी के बाद की बात है। दूल्हे और मेहमान आपस में लड़ रहे थे।" इस फाइट में एक व्यक्ति को कथित तौर पर इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वह रुके हुए यातायात के सामने बेहोश हो गया। मुक्के के बाद युवक की नाक भी टूट गई। 

वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक लंबा, गंजा व्यक्ति एक महिला को जमीन पर धकेलते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल क्लिप में सड़क पर एक साथ कई झगड़े होते हुए देखा जा सकता है। महिलाओं के चीखने चिल्लाने की भी आवाज सुनी जा सकती है। 

रोड पर हो रही इस फाइट के कारण गाड़ियां भी रुक जाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 30 से अधिक लोग सड़कों पर झगड़ रहे थे और इस विवाद को रोकने के लिए पुलिस को बुलाया गया था। News.com.au के अनुसार, जब तक पुलिस पहुंची, तब तक इसमें शामिल अधिकांश लोग घटनास्थल से निकल चुके थे।

 

टॅग्स :Sydneyवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो