लाइव न्यूज़ :

सूरतः 23 वर्षीय महिला शिक्षिका ने अपने 11-वर्षीय छात्र का अपहरण कर 4 राज्यों की लंबी यात्रा पर निकल पड़े, पुलिस ने 390 किलोमीटर दूर ऐसे धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2025 11:22 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों एक ही इलाके में रहते थे और पिछले दो से तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र 25 अप्रैल को लापता हो गया था। छात्र अपनी शिक्षिका के साथ जाते हुए नजर आया। जयपुर जाने से पहले सूरत से दिल्ली आये थे।

सूरतःगुजरात में सूरत की 23-वर्षीय एक महिला शिक्षिका ने कथित तौर पर अपने 11-वर्षीय छात्र का अपहरण कर लिया और दोनों चार राज्यों की लंबी यात्रा पर निकल पड़े। पुलिस ने बुधवार तड़के राजस्थान सीमा के पास से उन्हें गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि छात्र और उसकी ट्यूशन शिक्षिका को उनके परिजनों ने डांटा था, जिससे नाराज़ होकर वे साथ घर छोड़कर निकल पड़े। पुलिस उनके आपसी संबंधों की प्रकृति की जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों एक ही इलाके में रहते थे और पिछले दो से तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे।

 

छात्र 25 अप्रैल को लापता हो गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वह छात्र अपनी शिक्षिका के साथ जाते हुए नजर आया। उन्होंने बताया कि दोनों वृंदावन और जयपुर जाने से पहले सूरत से दिल्ली आये थे। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) भागीरथ गढ़वी ने कहा, “वे दोनों एक नया स्थान तलाश रहे थे और गुजरात लौट रहे थे, तभी पुलिस ने राजस्थान सीमा के पास एक निजी बस में शिक्षिका को ट्रेस किया, जो सूरत से करीब 390 किलोमीटर दूर था। उन्हें बुधवार तड़के पकड़कर सूरत लाया गया।”

लड़के ने पुलिस को बताया कि पढ़ाई को लेकर डांट खाने के बाद उसने अपने माता-पिता को छोड़ने का फैसला किया, जबकि शिक्षिका ने दावा किया कि काम को लेकर उसे डांटा गया था। पुलिस छात्र की उम्र का सत्यापन कर रही है, क्योंकि उन्हें संदेह है कि वह 11 साल से बड़ा हो सकता है।

पुलिस उनके बीच के संबंध की भी जांच कर रही है। गढ़वी ने बताया कि छात्र के पिता द्वारा शिक्षिका पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने मानव और तकनीकी निगरानी की मदद से शिक्षिका का पता लगाया।

टॅग्स :SuratGujaratउत्तर प्रदेशदिल्लीराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी