लाइव न्यूज़ :

वीडियो: टीचर को नाराज देख परेशान हो गया बच्चा, मनाने के लिए ऐसे किस कर बोला सॉरी

By आजाद खान | Updated: September 13, 2022 17:35 IST

इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है,'ऐसा स्कूल मेरे बचपन में क्यों नहीं था।'

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा अपनी नाराज टीचर को मनाते हुए देखा जा रहा है। जब टीचर नहीं मानती है तो वह उसे किस भी करते हुए देखा गया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जो जिसमें एक बच्चा अपनी नाराज टीचर को मनाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में बच्चे को बहुत ही क्यूट अंदाज में अपनी टीचर को सॉरी बोलते हुए देखा गया है। 

जब से यह वीडियो शेयर किया गया है, इसे कई व्यूज मिल चुके है। यही नहीं वीडियो को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि टीचर गुस्से में होने की एक्टिंग कर रही है और बच्चे को दिखा रही है कि वह उसके द्वारा किए गए शैतानी से नाराज है। वहीं बच्चा टीचर को नाराज देख परेशान हो जाता है और मैडम को मनाने में लग जाता है। 

वीडियो के शुरू हिस्से में देखा गया है कि बच्चा बहुत ही क्यूट अन्दाज में टीचर से सॉरी बोल रहा है और कह रहा है कि अब से वह बदमाशी नहीं करेगा। लेकिन टीचर गुस्सा होने की एक्टिंग करते हुए कहती है कि वह उससे नाराज है। इस पर बच्चा टीचर को किस देकर मनाने की कोशिश करता है। वीडियो का छोटा सा यह क्लिप जमकर वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया यूजर्स जमकर दे रहे है रिएक्शन्स

आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन्स दे रहे है। ऐसे में कोई बच्चे के अन्दाज की तारीफ कर रहा है तो कोई टीचर को ही बदमाश कर रहा है। 

इस वीडियो को ट्विटर पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में यह लिखा हुआ है,'ऐसा स्कूल मेरे बचपन में क्यों नहीं था।' आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक साढ़े सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोchild
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल