लाइव न्यूज़ :

Bihar Girl Reel: 'रील' ले लेता जान, लड़की के पास गिरी 'बिजली', देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: June 27, 2024 13:46 IST

Bihar Girl Reel: बरसात के मौसम में फोटो, वीडियो बनाने का शौक एक लड़की को भारी पड़ सकता था।

Open in App
ठळक मुद्देछत पर रील बनाने पहुंची थी लड़की रील बनाने के दौरान पास में गिरी बिजलीपूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Bihar Girl Reel: बरसात के मौसम में फोटो, वीडियो बनाने का शौक एक लड़की को भारी पड़ सकता था। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखने में मिल रहा है कि एक लड़की बरसात में छत पर रील बनाने के लिए पहुंची है। किसी गाने पर डांस स्टेप करने ही वाली होती है कि उसके बगल में बिजली गिरती है।

बिजली की आवाज इतनी तेज होती है कि लड़की जान बचाते हुए नीचे की ओर भागती है। इधर, लड़की का रील शूट करने वाले कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों की ओर से तरह- तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं। पहले आप यह वीडियो देखिए।

बिहार की बताई जा रही है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को बिहार की सीतामढ़ी की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर यूजर इस वीडियो को शेयर कर लिख रहे हैं कि बिहार के सीतामढ़ी में एक लड़की रील वीडियो बना रही थी, तभी आसमान से बिजली उसके बगल में गिरी। लड़की की जान बाल बाल बच गई। वीडियो में लड़की नाचती हुई दिखाई दे रही है और कुछ ही पलों में उसके बगल में बिजली गिरती है। तुरंत, वह अपने कानों को ढकते हुए सुरक्षित भाग जाती है।

वीडियो पर आई रिएक्शन

इस डरावने वीडियो के बारे में एक्स यूजर्स ने लिखा कि प्रकृति, आपदाओं की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, सौभाग्य से बिजली पास में गिरी, लेकिन ऊर्जा की मात्रा, बिजली, स्थिर आवेश गैर-जैविक, मानव सहित वस्तुओं को तुरंत जला सकता है। दूसरे ने लिखा कि एक रील बनाने के लिए हमेशा के लिए खुद को एक फोटो फ्रेम में खत्म नहीं करना चाहिए। तीसरे ने लिखा कि वह अपने जीवन के बाकी हिस्सों में कभी भी बारिश में नृत्य नहीं करेगी।

टॅग्स :बिहारसीतामढ़ीसोशल मीडियावायरल वीडियोइंस्टाग्रामफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा