लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर ने सद्गुरु को दिया जवाब, कहा-'जहां यूपी पुलिस लोगों की हत्या करती हो, वहां भी कोई इन्वेस्ट नहीं करेगा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 24, 2020 09:51 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में अभियान का प्रसार करने के लिए 30 दिसंबर को सद्‌गुरु का एक वीडियो शेयर किया था। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर के इस बयान पर फिलहाल यूपी पुलिस या सद्‌गुरु की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।शशि थरूर ने यूपी पुलिस और सद्‌गुरु दोनों को ही अपने ट्वीट में टैग किया है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने आध्यात्मिक गुरु सद्‌गुरु जग्गी वासुदेव के एक बयान का जवाब देते हुए ट्वीट किया है। शशि थरूर ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल 23 जनवरी को ट्वीट करते हुए लिखा, 'हां सद्गुरु, और कोई भी वैसी जगह पर निवेश नहीं करना चाहेगा, जहां की सरकार धर्म के आधार पर लोगों को सामाजिक तौर पर बांटने का प्रचार-प्रसार करती हो। वहां भी नहीं, जहां उत्तर प्रदेश की पुलिस लोगों के साथ बर्बरता करती हो, उन्हें जेल में रखती हो और लोगों की हत्या भी करती हो, सिर्फ बसें ही नहीं।' शशि थरूर ने अपने ट्वीट में यूपी पुलिस को टैग किया है। 

जानिए  शशि थरूर ने सद्‌गुरु के किस बयान पर किया ट्वीट 

सद्गुरु ने दावोस में एक मीडिया चैनेल से नागरिकता संशोधित कानून (CAA) को लेकर भारत में हो रहे विरोध पर कहा था, 'कोई भी उस जगह पर निवेश नहीं करेगा या करना चाहता है, जहां की सड़कों पर बसें जल रही हो तो वहां के लोगों की छवी भी वैसी ही बन जाती है। हालांकि ये बात उतनी भी बड़ी नहीं है लेकिन मैं बात कर रहा हूं तो पूरे देश के बारे में कर रहा हूं... देश के कुछ हिस्सों में ऐसा हो रहा है। एक राष्ट्र के तौर पर हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम दुनिया के सामने अपनी छवि खराब ना होने दें।'

सद्‌गुरु के इसी बयान पर शशि थरूर ने पलटवार किया है। हालांकि शशि थरूर के इस बयान पर फिलहाल यूपी पुलिस या सद्‌गुरु की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। शशि थरूर ने यूपी पुलिस और सद्‌गुरु दोनों को ही अपने ट्वीट में टैग किया है। 

CAA को लेकर पहले भी सद्‌गुरु रह चुके हैं चर्चाओं में 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में अभियान का प्रसार करने के लिए 30 दिसंबर को सद्‌गुरु का एक वीडियो शेयर किया था। पीएम मोदी ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमें दिख रहा है कि सद्‌गुरु से एक कार्यक्रम के दौरान CAA- NRC पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि उनकी राय में सीएए को बहुत पहले लागू किया जाना चाहिए था और NRC को लेकर अल्पसंख्यकों में झूठ फैलाया जा रहा है। जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था।  

टॅग्स :शशि थरूरकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

भारतराहुल गांधी से मिलने के बाद क्या शशि थरूर छोड़ रहे कांग्रेस?, विधानसभा चुनाव से पहले कई मुद्दे पर खुलकर बोले...

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?