यूपी के बस्ती में 5 माह की गर्भवती महिला के भ्रूण में मिला दूसरा भ्रूण, डॉक्टर ने बताया दुर्लभतम मामला, जानें क्या दी गई सलाह

By अनिल शर्मा | Published: February 24, 2023 09:33 AM2023-02-24T09:33:31+5:302023-02-24T09:46:17+5:30

बस्ती के मालवीय रोड स्थित भब्या मेडिकल सेंटर 5-माह की गर्भवती महिला की अल्ट्रासाउंड जांच में भ्रूण में दूसरा भ्रूण मिला है।

Second fetus found in fetus of 5-month-old pregnant woman in UP's Basti | यूपी के बस्ती में 5 माह की गर्भवती महिला के भ्रूण में मिला दूसरा भ्रूण, डॉक्टर ने बताया दुर्लभतम मामला, जानें क्या दी गई सलाह

यूपी के बस्ती में 5 माह की गर्भवती महिला के भ्रूण में मिला दूसरा भ्रूण, डॉक्टर ने बताया दुर्लभतम मामला, जानें क्या दी गई सलाह

Highlightsएक डॉक्टर के अनुसार, यह दुर्लभतम है जो 5 लाख में से एक केस में दिखता है। डॉक्टर समेत परिवार के लोग भी इस बात से हैरान हैं।जांच करने वाले डॉक्टर ने कहा कि सब कुछ ठीक रहा और बच्चा जन्मा तो तुंरत ही उसका भी ऑपरेशन करना पड़ेगा। 

बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला के भ्रूण में दूसरे भ्रूण के पलने की चिकित्सीय जांच में खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि बस्ती के मालवीय रोड स्थित भब्या मेडिकल सेंटर 5-माह की गर्भवती महिला की अल्ट्रासाउंड जांच में भ्रूण में दूसरा भ्रूण मिला है। एक डॉक्टर के अनुसार, यह दुर्लभतम है जो 5 लाख में से एक केस में दिखता है।

अस्पताल की वरिष्ठ महिला चिकित्सक आभा सिंह के मुताबिक, महिला मध्यम वर्ग से है और ग्रामीण क्षेत्र में रहती है। गर्भवती महिला के दो बच्चे हैं। सामान्य जांच के लिए महिला जब ओपीडी में पहुंची तो उसका पेट असामान्य लगा। डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। जब इसकी जांच की गई तो महिला के गर्भ में भ्रूण के अंदर पलते हुए भ्रूण का पता चला। डॉक्टर समेत परिवार के लोग भी इस बात से हैरान हैं।

कई बार की जांच के बाद रिपोर्ट एक जैसी आई तो महिला के पेट में भ्रूण में भ्रूण होने की पुष्टि की गई है। रेडियोलोजिस्ट डॉ. आरएन पांडेय ने बताया कि बच्चे के पेट में भ्रूण होने से मां और बच्चे दोनों को खतरा है। सब कुछ ठीक रहा और बच्चा जन्मा तो तुंरत ही उसका भी ऑपरेशन करना पड़ेगा। और यह ऑपरेशन पीडियाट्रिक सर्जन ही कर सकते हैं, लेकिन इसकी सुविधा यहां नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि देश में कहीं भी इस तरीके की सर्जरी की सुविधा नहीं है। महिला और उसके पति को इस बारे में जानकारी भी दे दी गई है।

Web Title: Second fetus found in fetus of 5-month-old pregnant woman in UP's Basti

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे