लाइव न्यूज़ :

पन्ना जिले में सरपंच और उसके चार दोस्तों की चमकी किस्मत, खदान में मिला 14.21 कैरेट का हीरा, जानिए कीमत

By अनिल शर्मा | Updated: December 13, 2022 14:28 IST

प्रकाश ने 2022 में पंचायत चुनाव जीता था। सरपंच बनने के बाद प्रकाश को दो हीरे मिले हैं, जिसमें 3.64 कैरेट का हीरा व 12 दिसंबर को मिला हीरा भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश का पन्ना जिला देश-दुनिया में बेशकीमती हीरो के लिए विख्यात है।प्रकाश मजूमदार को इसके पहले भी करीब 12 हीरे मिल चुके है।सरपंच ने कहा, हीरे की नीलामी में मिलने वाले पैसों को वह आपस में बराबर बांट लेंगे।

पन्नाः मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक सरपंच समेत उसके दोस्तों की रातों-रात किस्मत चमक गई। दरअसल सरपंच और उसके चार किसान दोस्तों के एक निजी खादान में 14.21-कैरेट का हीरा मिला है। मनोर के सरपंच प्रकाश मजूमदार ने अपने पांच साथियों के साथ जरुआपुर निजी क्षेत्र में खदान लगाई थी। हीरे को मध्य प्रदेश के हीरा कार्यालय में जमा कराया गया है।

मालूम हो कि मध्य प्रदेश का पन्ना जिला देश-दुनिया में बेशकीमती हीरो के लिए विख्यात है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रकाश मजूमदार को इसके पहले भी करीब 12 हीरे मिल चुके है। लेकिन इस बार जो उन्हें हीरा मिला है, वह अबतक का सबसे बड़ा बताया जा रहा है। 

किसान प्रकाश ने अपने कुछ साथियों के साथ वर्ष 2019-20 में हीरा खदान लगाई थी। इसमें उन्हें अब तक 11 हीरे मिल चुके हैं जिसमें क्रमशः 7.44 कैरेट, 6.44 कैरेट, 4.50 कैरेट, 3.64 कैरेट के हीरे मिल चुके हैं। प्रकाश ने 2022 में पंचायत चुनाव जीता था। सरपंच बनने के बाद प्रकाश को दो हीरे मिले हैं, जिसमें 3.64 कैरेट का हीरा व 12 दिसंबर को मिला हीरा भी शामिल है।

सरपंच प्रकाश मजूमदार ने कहा कि हीरे की नीलामी में मिलने वाले पैसों को वह आपस में बराबर बांट लेंगे। उन पैसों को अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई में उसे खर्च करेंगे। वहीं हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि आने वाली नीलामी में इस हीरे को रखा जाएगा यह हीरा इस साल का सबसे बड़ा हीरा बताया जा रहा है।

 

टॅग्स :Madhya Pradeshpanna-ac
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल