लाइव न्यूज़ :

'हमने कोई पाप किया है', संबित पात्रा ने राफेल शस्त्र पूजा व राजनाथ सिंह के फ्रांस जाने पर तहसीन पूनावाला को दिया जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 10, 2019 14:41 IST

दशहरा के अवसर पर मंगलवार (9 अक्टूबर) को पेरिस में पहला राफेल लड़ाकू विमान की राजनाथ सिंह ने 'शस्त्र पूजा' की थी। राजनाथ सिंह ने उस दौरान जेट पर ओम की आकृति उकेरी और नारियल, निम्बू से पूरे विधि विधान से पूजा की।

Open in App
ठळक मुद्देराफेल 'शस्त्र पूजा' को लेकर सोशल मीडिया पर भी कहा गया कि राफेल 'शस्त्र पूजा' कर बीजेपी राजनीति कर रही है।लाइव डिबेट में टीवी के जानें-मानें चेहरे तहसीन पूनावाला ने राफेल शस्त्र पूजा और राजनाथ सिंह के फ्रांस जाने की तीखी आलोचना की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जब से दशहरा के अवसर पर मंगलवार (9 अक्टूबर) को पेरिस में राफेल लड़ाकू विमान की 'शस्त्र पूजा' की है, तब से इस बात की चर्चा हर तरफ हो रही है। चाहे वह सोशल मीडिया हो या न्यूज चैनलों का डिबेट। कई तरह मीम्स, पोस्ट और वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का एक लाइव टीवी डिबेट भी चर्चा में आ गया है। कांग्रेस नेताओं ने राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की फ्रांस यात्रा और राफेल विमान पर उनके शस्त्र पूजन को ''तमाशा'' करार दिया है। इसी मुद्दे पर टीवी चैनल में चल रहे लाइव डिबेट में संबित पात्रा ने कहा है कि क्या हमने कोई पाप किया है। 

लाइव डिबेट में टीवी के जानें-मानें चेहरे तहसीन पूनावाला ने राफेल शस्त्र पूजा और राजनाथ सिंह के फ्रांस जाने की तीखी आलोचना की। जिसका जवाब देते हुए संबित पात्रा ने कहा,  ''आप (तहसीन पूनावाला) बार-बार बोल रहे हैं, ये (राफेल) घर पर या इंडिया में भी डिलीवर हो सकता था। तकलीफ इस बात की है कि कांग्रेस को, कि हमने पूरे वर्ल्ड के सामने अपने पावर का शोकेस क्यों किया? कल राजनाथ सिंह ने एक बड़ी बात कही कि ये पाकिस्तान के लिए चेतावनी है, अगर हम पाकिस्तान को चेतावनी देते हैं कि देखों हम किस पायदान पर खड़े हैं तो इसमें पब्लिसिटी क्या है? हमने कोई चोरी-चोरी चीजें खरीदी हैं, जो चोरी-चोरी डिलीवरी कराएंगे। ये कोई डिबेट का विषय है कि हमने वहां जाकर राफेल को क्यों लिया। क्या ये कोई पाप है। या हमने कोई पाप किया है क्या?''

कांग्रेस नेताओं ने राफेल पर क्या दिया बयान

राजनाथ सिंह ने मंगलवार को फ्रांस के मेरिग्नाक में एक समारोह में फ्रांस निर्मित 36 विमानों के बेड़े के पहले विमान को प्राप्त किया। उन्होंने नये विमान का पूजन किया और इस पर ‘ओम’ लिखा। उन्होंने दो सीट वाले विमान पर उड़ान भरने से पहले फूल और नारियल भी चढ़ाये। इस घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, ''यह नाटकों की सरकार है। आप फ्रांस जाकर पूजा कर रहे हैं। क्या राफेल विमान भारत नहीं आने वाला था? आप दूसरे देश में जाकर यह सब तमाशा कर रहे हैं।''

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विमान को आने में 6-8 महीने लगेंगे, ऐसे में वहां यह करने की क्या जरूरत थी, जब वह आ जाता तब करते।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं

टॅग्स :संबित पात्राराफेल सौदाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो