लाइव न्यूज़ :

सरकारी स्‍कूल में पहली कक्षा की सात वर्षीय छात्रा मंगलवार को छुट्टी के बाद करीब 18 घंटे तक स्‍कूल में रही बंद, सुबह स्‍कूल खुलने पर मिली, बच्ची ठीक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2022 19:23 IST

खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह ने बताया कि गुन्नौर तहसील के धनारी पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय की पहली कद्वाा की छात्रा अंशिका (सात) मंगलवार को छुट्टी के बाद स्‍कूल में ही रह गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआज सुबह स्‍कूल खुलने पर मिली। हालांकि बच्ची बिल्कुल ठीक है।बच्‍ची को जंगल में तलाश किया गया लेकिन अंशिका कहीं नहीं मिली।खंड शिक्षा अधिकारी सिंह ने कहा कि छुट्टी के बाद अध्‍यापकों और शिक्षा मित्रों ने हर कमरे का निरीक्षण नहीं किया। यह लापरवाही का मामला है।

सम्‍भलः सम्‍भल जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्‍कूल में पहली कक्षा की सात वर्षीय छात्रा मंगलवार को छुट्टी के बाद करीब 18 घंटे तक स्‍कूल में बंद रही। बुधवार सुबह स्‍कूल खुलने पर इसका खुलासा हुआ।

 

खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह ने बताया कि गुन्नौर तहसील के धनारी पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय की पहली कद्वाा की छात्रा अंशिका (सात) मंगलवार को छुट्टी के बाद स्‍कूल में ही रह गयी थी। वह आज सुबह स्‍कूल खुलने पर मिली। हालांकि बच्ची बिल्कुल ठीक है।

अंशिका के मामा राजकुमार ने बताया कि उनकी भांजी मंगलवार दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी तो बच्‍ची की नानी स्‍कूल पहुंची। इस दौरान स्‍कूलकर्मियों ने कह दिया कि स्‍कूल में अब कोई बच्चा नहीं है। उसके बाद बच्‍ची को जंगल में तलाश किया गया लेकिन अंशिका कहीं नहीं मिली।

आज सुबह आठ बजे जब स्कूल खुला तो पता चला की अंशिका रात भर स्कूल के कमरे में बंद रही। खंड शिक्षा अधिकारी सिंह ने कहा कि छुट्टी के बाद अध्‍यापकों और शिक्षा मित्रों ने हर कमरे का निरीक्षण नहीं किया। यह लापरवाही का मामला है। पूरे स्टाफ के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशSchool Education Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'