VIDEO: जिला अदालत में सुनवाई के दौरान फर्श पर लेटकर 'नागिन डांस' करने लगी महिला, 20 मिनट तक झूमती रही, सभी रह गए दंग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 26, 2023 03:08 PM2023-08-26T15:08:05+5:302023-08-26T15:19:20+5:30
वीडियो में महिला अलग-अलग भाषा बोल रही। महिला 15 से 20 मिनट तक फर्श पर नागिन डांस करती रही। इसके बाद उसके भाई उसे कोर्ट रूम से बाहर ले गए।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला अदालत में एक महिला सुनावई के दौरान फर्श पर लेटकर नागिन डांस करने लगी। इस दौरान वहां मौजूद सभी उसकी इस हरकत को देखते रहे। महिला का नागिन डांस करते वीडियो वायरल हो गया है।
वीडियो में महिला सांप की तरह ही फुंफकारते हुए डांस की जा रही है। महिला को ऐसा करता देख सभी हैरान रह गए। बस उसके इस तमाशे को देखते रहे। वीडियो में महिला अलग-अलग भाषा बोल रही। महिला 15 से 20 मिनट तक फर्श पर नागिन डांस करती रही। इसके बाद उसके भाई उसे कोर्ट रूम से बाहर ले गए।
#Saharanpur
— Sadbhavna Awaj (@sadbhavna_awaj) August 25, 2023
कोर्ट परिसर में महिला का नागिन डांस
महिला का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
वीडियो में महिला अलग-अलग भाषा बोल रही#SadbhavnaAwajpic.twitter.com/QT51AYcSw5
कोर्ट में मौजूद उसके भाई से महिला के नागिन डांस की वजह पूछी गई तो उसने कहा कि यह एक आवाज थी जो उन्होंने सुनी और जिसकी वजह से महिला नाचने लगी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 24 अगस्त का है। वीडियो सहारनपुर के परिवार न्यायालय में इस महिला के खिलाफ चल रहे मुकदमे की तारीख पर वह अपने भाई के साथ कचहरी पहुंची थी।