Russian woman: रोमांस, लहरें और मौत! लाखों लोगों ने देखा, एक मिनट 19 सेकंड का वीडियो

By धीरज मिश्रा | Published: June 19, 2024 06:33 PM2024-06-19T18:33:24+5:302024-06-19T18:49:23+5:30

Russian woman: वीडियो में एक प्रेमी जोड़ा समुद्र किनारे लहरों के बीच जिंदगी और मौत के बीच जूझता हुआ दिखाई दे रहा है।

Russian woman gigantic waves Sochi viral video | Russian woman: रोमांस, लहरें और मौत! लाखों लोगों ने देखा, एक मिनट 19 सेकंड का वीडियो

Photo credit twitter

Highlightsसमुद्र किनारे लहरों के बीच फंस गया प्रेमी जोड़ा बॉयफ्रेंड के सामने उसकी गर्लफ्रेंड लहरों में बह जाती हैसोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोगों की आई प्रतिक्रिया

Russian woman:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक प्रेमी जोड़ा समुद्र किनारे लहरों के बीच जिंदगी और मौत के बीच जूझता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में लड़का तो लहरों से जैसे तैसे खुद को बचा लेता है, लेकिन उसकी आंखों के सामने उसकी गर्लफ्रेंड लहरों में बह जाती है।

लड़की को तलाशने की भरपूर कोशिश की जाती है। बावजूद लड़की को कुछ भी पता नहीं चल पाता है। इस वीडियो को देखकर लोगों की रूह कांप रही है। हिन्दुस्तान रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना 16 जून को हुई जब 20 वर्षीय महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ समुद्र तट पर टहल रही थी। हालांकि, खबरों के अनुसार, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि वायरल हो रहा यह वीडियो कब और कहां लिया गया था।

1 मिनट 9 सेकंड के वीडियो में क्या है

वीडियो की शुरुआत में समुद्र तट पर टहलते हुए दोनों प्रेमी जोड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस कर रहे हैं, एक दूसरे के गले लग रहे हैं और किस कर रहे हैं। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, कई लहरें आती हैं, और दोनों उसमें फंस जाते हैं। हालांकि, लड़का लहरों से बचने में कामयाब हो जाता है।

लेकिन, एक विशाल लहर महिला को बहा ले जाती है जबकि लड़का अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाता है। वीडियो के अंत में लड़का अपनी प्रेमिका की तलाश करते हुए देखा जा सकता है। 

तीन दिन से तलाश जारी

खबरों के अनुसार, लहरों के बीच लड़की को बराबर खोजा जा रहा है। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी लड़की का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आने लगी है।

एक यूजर ने लिखा कि अच्छे से अच्छे तैराक भी लहरों में तैर नहीं सकते हैं। उन्हें समुद्र किनारे आकर यह गलती नहीं करनी चाहिए थी। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह कितना भयावह है, मैंने अपने जीवन में ऐसा पहले नहीं देखा है। तीसरे यूजर ने लिखा कि वह लगातार लड़की को दूर जाने से मना कर रहा था, लेकिन वह नहीं मानी।

Web Title: Russian woman gigantic waves Sochi viral video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे