लाइव न्यूज़ :

'बुर्के में न भागती तो ''खान टाइगर'' की बेगम बन जाती', CAB पर सांसद रूपा गांगुली ने सुनाई आपबीती, कहा- '7वीं में पढ़ती थी जब...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 13, 2019 11:32 IST

नागरिकता संशोधन विधेयक के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता (संशोधन) विधेयक बुधवार को राज्यसभा द्वारा और सोमवार को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है। नागिरकता संशोधन बिल पर हर कोई अपने पक्ष और विपक्ष में विचार रख रहा है। इसी बीच बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने ट्वीट कर अपनी आपबीती बताई है। रूपा गांगुली ने ट्वीट कर लिखा, ''काश मैं कह पाती, मैंने खुद क्या झेला है। मैं तो 'खान tiger' की बेगम बन जाती। किडनैप करने आये थे मुझे, अगर उस रात मैं और मेरी मां बुर्के में भाग नहीं पाती दिनाजपुर से। कक्षा सातंवीं में पढ़ती थी। अमित शाह जी आपको क्या बताऊं मंत्री जी आपको और पीएम नरेंद्र मोदी को आज कितने लोग आशीर्वाद दे रहे हैं।'' रूपा गांगुली राजनीति में आने से पहले अभिनेत्री और गायिका थीं।

सांसद रूपा गांगुली का ये ट्वीट वायरल हो गया है। ट्वीट पर 8.7 हजार रिट्वीट है और 28 हजार लाइक्स है। सांसद रूपा गांगुली ने यह ट्वीट गृह मंत्री अमित शाह के सदन में बिल पर अपने विचार रखने वाले वीडियो को शेयर करते हुए लिखा। अमित शाह के ट्वीट में लिखा है, ''मुझे समझ नहीं आता, चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक,चाहे 370 हो या #CAB2019,कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान के बयान हमेशा एक समान कैसे होते हैं।''

नागरिकता संशोधन विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद कानून बन गया है

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार गुरुवार को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही यह कानून लागू हो गया है।

जानें क्या है नागरिकता संशोधन विधेयक

इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी। 

नागरिकता (संशोधन) विधेयक बुधवार को राज्यसभा द्वारा और सोमवार को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था। कानून के मुताबिक इन छह समुदायों के शरणार्थियों को पांच साल तक भारत में रहने के बाद भारत की नागरिकता दी जाएगी। अभी तक यह समयसीमा 11 साल की थी। कानून के मुताबिक ऐसे शरणार्थियों को गैर-कानून प्रवासी के रूप में पाए जाने पर लगाए गए मुकदमों से भी माफी दी जाएगी। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल