राजद प्रमुख लालू यादव ने अपनी पोती का किया नामकरण, जानें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी की लाडली का क्या है नाम

By एस पी सिन्हा | Published: March 30, 2023 06:23 PM2023-03-30T18:23:20+5:302023-03-30T18:25:32+5:30

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएं देकर हमारी खुशियों को कई गुणा बढ़ाया।

rjd chief lalu yadav rabri devi poti name Katyayani Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav post on social media | राजद प्रमुख लालू यादव ने अपनी पोती का किया नामकरण, जानें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी की लाडली का क्या है नाम

27 मार्च को तेजस्वी यादव पिता बने।

Highlightsदिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं। बुआ रोहिणी आचार्या ने इसकी तस्वीरें साझा की है। 27 मार्च को तेजस्वी यादव पिता बने।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की लाडली का नामकरण कर दिया गया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी पोती का नाम कात्यायनी रखा है। यह जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है।

तेजस्वी ने लिखा है कि प्यारी सी सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएं देकर हमारी खुशियों को कई गुणा बढ़ाया। इसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं। वहीं, बुआ रोहिणी आचार्या ने इसकी तस्वीरें साझा की है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- तू जानी जाएगी उनके नाम से, दुनिया जिन्हें पूजती है भक्ति भाव से। राजश्री यादव ने चैत्र नवरात्र की षष्ठी को बेटी को जन्म दिया। इस दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा होती है। दादा लालू प्रसाद ने देवी के इसी स्वरूप पर अपनी पोती का नाम 'कात्यायनी' रखा है।

बता दें कि 27 मार्च को तेजस्वी यादव पिता बने। उन्होंने खुद ट्वीट कर ये खुशखबरी साझा की थी। जबकि दिसंबर 2021 में तेजस्वी और राजश्री की शादी हुई थी। यह शादी दिल्ली में अचानक की गई थी। दोनों एक-दूसरे को पहले से अच्छी तरह जानते थे।

Web Title: rjd chief lalu yadav rabri devi poti name Katyayani Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav post on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे