लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की विदाई करने के लिए हम बिल्कुल फीट हो चुके हैं, दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2023 14:14 IST

नरेंद्र मोदी की विदाई की तैयारी करने के लिए हम बिल्कुल फीट हो चुके हैं। लालू ने कहा कि अपना ब्लड टेस्ट कराने में दिल्ली जा रहा हूं क्योंकि यह जांच दिल्ली में ही होता है।

Open in App
ठळक मुद्देफिर विपक्षी एकता की बैठक में सम्मिलित होने जाऊंगा। राजद प्रमुख ने कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी का विदाई तय है।लैंड फॉर जॉब केस में तेजस्वी पर चार्जशीट होने के सवाल पर कहा कि ऐसी कितनी चार्जशीट हुई है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव गुरुवार को पटना से दिल्ली चले गए। दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मिडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे बिहार आने से भाजपा को चिंता बढ़ चुकी है। इतना ही नहीं अपने अनोखे अंदाज के लिए प्रसिद्ध लालू ने उसी शैली में दोहराया कि नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्ष तैयार है।

नरेंद्र मोदी की विदाई की तैयारी करने के लिए हम बिल्कुल फीट हो चुके हैं। लालू ने कहा कि अपना ब्लड टेस्ट कराने में दिल्ली जा रहा हूं क्योंकि यह जांच दिल्ली में ही होता है। यह जांच कराने के बाद लौट कर आऊंगा और फिर विपक्षी एकता की बैठक में सम्मिलित होने जाऊंगा। राजद प्रमुख ने कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी का विदाई तय है।

वो लोग कितनी भी तैयारी कर ले इस बार उनलोगों की वापसी नहीं होनी है। वहीं लैंड फॉर जॉब केस में तेजस्वी पर चार्जशीट होने के सवाल पर कहा कि ऐसी कितनी चार्जशीट हुई है। हम लोग डरने वाले नहीं है। दरअसल, सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद लालू यादव जब भारत लौटे थे तब भी वे कई सप्ताह तक दिल्ली में रुके हुए थे। हालंकि कुछ सप्ताह से लालू पटना में थे।

23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि वे पूरी तरह से फिट हो गए हैं। वहीं एक दिन पहले ही लालू यादव ने राजद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पटना में पार्टी कार्यालय में झंडोतोलन किया था। उस दौरान भी वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव भाजपा को हराएंगे और नरेंद्र मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारपटनाआरजेडीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी