लाइव न्यूज़ :

जब फ्लाइट में देरी पर बोले राहुल गांधी- मोदी जी बदनाम करने के लिए करवा रहे हैं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 11, 2018 21:13 IST

एक महिला यात्री ने राहुल गांधी से कहा कि सर, आपकी वजह से लेट हो रही है फ्लाइट। विमान में लगे हर-हर मोदी के नारे...

Open in App

रायपुर, 11 अगस्तः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर गए थे। उन्होंने राजधानी रायपुर में कांग्रेस के नए दो मंजिला इमारत 'राजीव भवन' का उद्घाटन किया। राहुल गांधी रायपुर जाने के लिए जब दिल्ली से फ्लाइट पकड़ रहे थे तो उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। कुछ ना समझ आने पर राहुल गांधी ने फ्लाइट देरी के लिए नरेंद्र मोदी को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। 

दरअसल, जब राहुल गांधी इंडिगो की फ्लाइट पकड़ने के लिए पहुंचे तो उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी जवानों ने सुरक्षा के लिहाज से जांच शुरू कर दी। इस वजह उड़ान में देरी हुई। जब राहुल गांधी अपनी सीट पर बैठे तो कुछ यात्रियों ने 'हर-हर मोदी' के नारे लगाने शुरू कर दिया। ये राहुल गांधी को असहज करने वाली स्थिति थी लेकिन वो मुस्कुराते रहे। हालांकि फ्लाइट में कुछ यात्रियों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाने शुरू कर दिए।  

इस बीच जब एक महिला ने राहुल गांधी से कहा कि आपकी वजह से फ्लाइट में देरी हो रही है तो राहुल गांधी मुस्कुराने लगे। उन्होंने कहा कि ये मोदी मुझे बदनाम करने के लिए करवा रहे हैं। राहुल गांधी के साथ अन्य यात्रियों ने सेल्फियां भी ली।

राहुल ने रायपुर में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के नये कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दो मंजिला कार्यालय का नाम ‘राजीव भवन’ रखा गया है। भवन राजधानी रायपुर के रिहायशी शंकर नगर इलाके में स्थित है। राहुल ने जून 2015 को इस भवन की आधारशीला रखी थी। उस वक्त वह कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। समझा जाता है कि मुख्य विपक्षी पार्टी का यह नया भवन साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के संचालन केन्द्र के तौर पर काम करेगा।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :राहुल गांधीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल