लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने महाबलीपुरम के बीच पर आधे घंटे तक की सफाई, खुद उठाया कचरा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 12, 2019 11:16 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाबलीपुरम के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता से ही हमलोग स्वच्छ और स्वस्थ रहेंगे। प्रधानमंत्री फिलहाल तमिलनाडु के महाबलीपुरम में ही हैं, जहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बैठक आयोजित है।

तमिलनाडु के तटीय कस्बे महाबलिपुरम (ममल्लापुरम) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीच पर स्वच्छता अभियान चलाया। ममल्लापुरम बीच पर पीएम मोदी जाकर आज (12 अक्टूबर) सुबह-सुबह सफाई करते दिखें। पीएम मोदी बीच खुद ही कचरा उठाते दिखे। वीडियो को पीएम मोदी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पीएम मोदी ने वीडियो ट्वीट कर लिखा कि ये सफाई अभियान तकरीबन आधे घंटे तक चला। पीएम मोदी के वीडियो शेयर करते ही ट्विटर पर My PM ट्रेंड करने लगा। इस ट्रेंड के साथ लोग पीएम मोदी की तरीफ कर रहे हैं। 

पीएम मोदी ने लिखा कि हमें ये सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे सार्वजनिक स्थान साफ सुथरे हैं। आइए हम यह भी सुनिश्चित करें कि हम फिट और स्वस्थ रहें।

बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अनौपचारिक मुलाकात ममल्लापुरम में हुई थी। जिसके चलते यहां बड़े पैमाने पर सौंदर्यीकरण तथा सफाई अभियान चलाया गया। 

पिछले साल चीन के वुहान में पहली बार अनौपचारिक मुलाकात हुई थी, और अब दूसरी दो-दिवसीय अनौपचारिक मुलाकात ममल्लापुरम में तय की गई थी।  प्रधानमंत्री फिलहाल तमिलनाडु के महाबलीपुरम में ही हैं, जहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बैठक आयोजित है। 

हैशटैग  My PM के साथ लोग पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पीएम मोदी ने ना सिर्फ स्वच्छता अभियान चलाया है बल्कि इसके लिए वो समर्पित भी हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीस्वच्छ भारत अभियानतमिलनाडुजी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष