लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी और छोटा राजन की तस्वीर वायरल! महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ा है मामला, जानें क्या है सच

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 10, 2019 12:38 IST

पीएम नरेंद्र मोदी और छोटा राजन की वायरल हो रही तस्वीर फर्जी है। ये फोटो तब वायरल की गई, जब छोटा राजन के भाई को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी और छोटा राजन की वायरल तस्वीर फर्जी है। इसको फोटोशॉप्ड करके बनाया गया है।छोटा राजन का भाई दीपक निकलजे को आरपीआई ने पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले जिले की फलटण सीट से टिकट दिया है। 

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अंडरवर्ल्ड डाउन छोटा राजन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा, पीएम नरेन्द्र मोदी ने छोटा राजन के भाई को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया था। वायरल तस्वीर को देवेंद्र वडेरा (Devender Wadera) ने फेसबुक पर शेयर किया है। तस्वीर में उपर नाम भी लिखा गया है, जिसमें नरेन्द्र मोदी, छोटा राजन और देवेंद्र फड़नवीस लिखा है। 

फेसबुक यूजर ने तस्वीर को शेयर कर लिखा है, पीएम मोदी जी ने दरियादिली दिखाई। अपने पुराने गरीब दोस्त छोटा राजन के भाई को विधान सभा की टिकट दी है। कृष्णा और सुदामा की दोस्ती अमर रहे। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी और छोटा राजन की वायरल हो रही तस्वीर फर्जी है। गूगल रिवर्स सर्च करने पर टाइम्स ऑफ इंडिया की 26 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई एक स्टोरी मिली, जिसमें रियल वाले तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। 

रियल वाली तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 1993 में अमेरिकी दौरे पर नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए सुरेश जनी। 

क्या सच में छोटा राजन के भाई को मिला है टिकट 

3 अक्टूबर, 2019 को टाइम्स ऑफ इंडिया में एक खबर छपी है, जिसमें लिखा गया है कि छोटा राजन के भाई को बीजेपी-शिवसेना की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) ने टिकट दिया है।

छोटा राजन का भाई दीपक निकलजे को आरपीआई ने पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले जिले की फलटण सीट से टिकट दिया है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी