होटल में ऑर्डर किया नॉन वेज, प्लेट में आते ही अचानक चलने लगा मांस का टुकड़ा, वायरल वीडियो देख हर कोई हैरान
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 27, 2019 07:24 AM2019-07-27T07:24:09+5:302019-07-27T07:24:09+5:30
वीडियो पर लाखों लोगों ने कमेंट भी किया है। जिसमें से कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो फेक है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये मीट बिल्कुल ताजा है इसलिए हिल रहा है।
सोशल मीडिया आज एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है, जहां हर दिन कुछ अजीबों-गरीब वीडियो वायरल होने लगता है। ऐसा ही वीडियो एक फ्लोरिडा से सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक टेबल पर प्लेट में नॉन वेज खाना रखा हुआ है और उसमें से अचानक एक मांस का टुकड़ा प्लेट में चलने लगता है और फिर टेबल से गिर जाता है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो को फ्लोरिडा की रहने वाली रे फिलिप्स नाम की महिला ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। रे फिलिप्स फ्लोरिडा के एक एशियन होटल में खाना खाने गई और वहां जाकर उन्होंने नॉन वेज ऑर्डर किया। जैसे ही वेटर ने ऑर्डर टेबल पर रखा मीट अपने आप हिलने लगा और प्लेट से जमीन पर गिर गया। महिला ने इस वीडियो को तकरीबन दो हफ्ते पहले फेसबुक पर पोस्ट किया है। वीडियो को तकरीबन ढाई लाख लोग शेयर कर चुके हैं।
वीडियो पर लाखों लोगों ने कमेंट भी किया है। जिसमें से कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो फेक है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये मीट बिल्कुल ताजा है इसलिए हिल रहा है।