लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन मामले को कवर कर रहे पत्रकार को टीवी पर छह भाषाओं में बोलते देख दर्शक हैरान! 59 सेकेंड का वीडियो हुआ वायरल

By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2022 09:14 IST

रूस-यूक्रेन विवाद के बीच एक पत्रकार फिलिप क्राउथर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अलग-अलग मीडिया संस्थानों के लिए छह भाषाओं में पत्रकारिता करते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार फिलिप क्राउथर का वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वे छह अलग-अलग भाषाओं में यूक्रेन-रूस विवाद को कवर कर रहे हैं।वीडियो में फिलिप क्राउथर फर्राटेदार तरीके से अंग्रेजी, ल्यूकजेमबोर्गिस, स्पेनिश, पुर्तगाली, फ्रेंच और जर्मन भाषा बोलते नजर आते हैं।यूक्रेन मामले पर वे दुनिया भर की अलग-अलग मीडिया संस्थानों के लिए कवरेज कर रहे हैं, ये वीडियो उसी से जुड़ा है।

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन का विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। पूरी दुनिया की नजर इस घटनाक्रम पर है। ऐसे में दुनिया भर के लोग इस मामले पर ताजा अपटेड के लिए न्यूज चैनलों का सहारा ले रहे हैं। कई टीवी चैनल और समाचार पत्र सहित वेबसाइट रूस-यूक्रेन तनाव पर लगातार अपडेट दे भी रहे हैं। इस बीच इस मामले को कवर कर रहे एक पत्रकार फिलिप क्राउथर भी चर्चा में आ गए हैं।

उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे छह अलग-अलग भाषाओं में पूरे घटनाक्रम को कवर कर रहे हैं। फिलिप क्राउथर इस वीडियो में यूक्रेन की राजधानी कीव से कवर करते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि वे अलग-अलग भाषाओं को बोलते हुए बिल्कुल असहज नजर नहीं आ रहे हैं और फर्राटेदार तरीके से बात करते दिख रहे हैं।

वीडियो को मिले एक करोड़ से ज्यादा व्यूज

क्राउथर इस वीडियो में अंग्रेजी, ल्यूकजेमबोर्गिस, स्पेनिश, पुर्तगाली, फ्रेंच और जर्मन भाषा बोलते नजर आ रहे हैं। दरअसल यूक्रेन मामले पर उन्होंने अलग-अलग मीडिया संस्थानों के लिए इन भाषाओं में रिपोर्टिंग की है।

क्राउथर ने इसी कवरेज के छोटे-छोटे हिस्से का एक मोंटाज अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जो वायरल हो गया है। क्राउथर ने इस मोंटाज वीडियो को सोमवार को साझा किया था और एक करोड़ से ज्यादा व्यूज इसे मिल चुके हैं।

वीडियो में क्राउथर पहले अंग्रेजी में असोसिएटेड प्रेस के लिए रिपोर्टिंग करते नजर आते हैं और कहते हैं, 'पूर्वी डोनबास क्षेत्र में रूसी सेना के साथ आठ वर्षों से युद्ध चल रहा है। लेकिन इसके बावजूद कीव की राजधानी अपेक्षाकृत शांत है।' इसके बाद वब दुनिया भर के अन्य मीडिया संस्थानों के लिए अन्य भाषाओं में बोलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट भी आ रहे हैं और लोग इतनी सारी भाषाओं का जानकार होने के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं।

क्राउथर हालांकि पहले भी अलग-अलग भाषाओं में अपनी रिपोर्टिंग के वीडियो साझा करते रहे हैं। क्राउथर के ट्विटर अकाउंट पर दी गई जानकारी के अनुसार वे असोसिएटेड प्रेस ग्लोबल मीडिया सर्विसेज (एपी) के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संबद्ध संवाददाता हैं। वह लक्जमबर्ग से हैं और मूल रूप से अंग्रेजी, जर्मन और ल्यूक्जमबोर्गिस बोलते हैं। इसके अलावा वे फ्रेंच, स्पेनिश और पुर्तगाली भी बोलने की क्षमता रखते हैं। वे मुख्य तौर पर बतौर पत्रकार अमेरिकी कूटनीति, विदेश नीति, राजनीति और समसामयिक मामलों को कवर करते हैं। वह व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स असोसिएशन के सदस्य भी हैं।

वह मार्च 2019 में एपी से जुड़े थे। उन्होंने लंदन कॉलेज ऑफ कम्युनिकेशन (यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन) से ब्रॉडकास्ट जर्निलज्म में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पूरा किया। उनका जन्म लक्जमबर्ग में हुआ। उनकी मां जर्मन हैं जबकि पिता ब्रिटिश हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो