ठळक मुद्देपटना में मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस को रोका, पार्किंग फीस को लेकर VIDEO वायरल, लोगों में गुस्सा
Patna Ambulance Parking Video Viral: बिहार की राजधानी पटना के राजेंद्र नगर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें एक एंबुलेंस ड्राइवर और पार्किंग स्टाफ के बीच पैसे को लेकर बहस चल रही है। वीडियो में नजर आ रहा है की एंबुलेंस में मरीज मौजूद है लेकिन पार्किंग स्टाफ पैसा वसूलने पर अड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है ये गलत है इमरजेंसी में जा रही एंबुलेंस को क्यों रोका गया। फिलहाल इस घटना की खबर अधिकारीयों तक पहुँच गई है और मामले की जांच की जा रही है।