लाइव न्यूज़ :

इस तोते ने बचाई अपने मालिक की जान, सोशल मीडिया पर लोगों ने की वाह-वाही, जानें कैसे

By स्वाति सिंह | Updated: November 14, 2020 21:33 IST

एरिक नाम का तोता सोशल मीडिया पर छाया हुआ। हर कोई एरिक की ही बात कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के बड़े मीडिया तक ने एरिक के इस कारनामे की कवरेज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक पालतू तोते ने अपने मालिक की जान बचा ली। मालिक सो रहा था तो पालतू तोते ने चिल्ला-चिल्लाकर अपने मालिक को जगाया।

आपने अक्सर ये सुना होगा कि पालतू जानवर अपने मालिक के प्रति काफी वफादार होते हैं, और ये बिल्कुल सही भी है। हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बता रहे हैं। यहां एक पालतू तोते ने अपने मालिक की जान बचा ली। दरअसल, घर में आग लग गई और मालिक सो रहा था तो पालतू तोते ने चिल्ला-चिल्लाकर अपने मालिक को जगाया। जिससे उनकी जान बच गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह मामला क्वींसलैंड राज्य के कंगारू इलाके का है। यहां सैल्स्टोन स्ट्रीट में न्गूयेन अकेले रहते हैं। न्गूयेन अकेले रहते हैं और पूरे घर में उनका इकलौता साथी उनका पालतू तोता एरिक ही है। ऐसे में जब आग लगी तो एरिक ने ही उसे उठाया।

न्गूयेन ने बताया, 'मैं सो रहा था और घर में आग लगने पर सूचना देना वाला इंडिकेटर लगा था, लेकिन इससे पहले ही एरिक ने मुझे जगा दिया और हम दोनों अपना सामान लेकर घर से बाहर निकल गए। इस तरह से हमारी जान बच गई।'

इसके बाद एरिक नाम का तोता सोशल मीडिया पर छाया हुआ। हर कोई एरिक की ही बात कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के बड़े मीडिया तक ने एरिक के इस कारनामे की कवरेज किया है। लोग एरिक की बुद्धिमत्ता की सोशल मीडिया पर भी खासी तारीफ कर रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…