पाकुड़ः स्कूली छात्रा की पिटाई का वीडियो वायरल, सीएम सोरेन ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई करने का आदेश, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 22, 2022 05:44 PM2022-05-22T17:44:57+5:302022-05-22T17:46:13+5:30

यूनीफॉर्म में दिख रही लड़की पाकुड़ जिले के एक स्कूल की आदिवासी छात्रा बताई जा रही है। यह मामला पाकुड़ में महेशपुर थाना क्षेत्र के रोलाग्राम का है। 

pakur boy kicks tribal girl Jharkhand cm hemant soren ordered strict action goes viral Video  | पाकुड़ः स्कूली छात्रा की पिटाई का वीडियो वायरल, सीएम सोरेन ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई करने का आदेश, देखें

आदिवासी लड़की को एक लड़के द्वारा पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Highlightsलड़की पाकुड़ जिले के हाथीमारा इलाके के एक स्कूल में पढ़ती है।लड़का पाकुड़ के महेशपुर इलाके का रहने वाला है।रजनी मुर्मु ने झारखंड के मंत्री और पाकुड़ विधानसभा के विधायक आलमगीर आलम को टैग किया है।

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ में छात्रा को पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखते ही सीएम हेमंत सोरेन एक्शन में आ गए हैं। सीएम ने रिप्लाई करते हुए पाकुड़ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने को कहा है। स्कूल जा रही आदिवासी लड़की को एक लड़के द्वारा पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में लड़का लड़की को सुनसान खेत में ले जाते समय उसकी पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। यूनीफॉर्म में दिख रही लड़की पाकुड़ जिले के एक स्कूल की आदिवासी छात्रा बताई जा रही है। यह मामला पाकुड़ में महेशपुर थाना क्षेत्र के रोलाग्राम का है। 

आरोपी लड़का स्कूल बैग ले जा रही लड़की पर लातों की बरसात करता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने घटना को रिकॉर्ड कर लिया। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की पाकुड़ जिले के हाथीमारा इलाके के एक स्कूल में पढ़ती है और लड़का पाकुड़ के महेशपुर इलाके का रहने वाला है। लड़का उसे सिर्फ इसलिए मार रहा है, क्योंकि लड़की एक गैर-आदिवासी लड़के से प्यार करती है।

वायरल वीडियो में वह अपने इलाके में संदेश दे रहे हैं कि गैर आदिवासी लड़कों से प्यार करने वालों के साथ भी ऐसा ही होगा। वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि एक लड़का एक आदिवासी लड़की को बुरी तरह से मार रहा है और दूसरे लड़के इसकी वीडियो बना रहे हैं।

लड़की St Stanislaus H S hathimara पाकुड़ में पढ़ती है और लड़का रोलामारा गाँव, महेशपुर ब्लॉक, पाकुड़ जिले का है।आदिवासी महिलाओं पर लगातार हमला हो रहा है। रजनी मुर्मु ने झारखंड के मंत्री और पाकुड़ विधानसभा के विधायक आलमगीर आलम को टैग किया है।

Web Title: pakur boy kicks tribal girl Jharkhand cm hemant soren ordered strict action goes viral Video 

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे