लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: निवेशक समिट में बुलाई गईं बेली डांसर का वीडियो हुआ वायरल, ट्विटर पर यूजर्स ने लगाई लताड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 13:15 IST

पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। वह अपनी आर्थिक हालत सुधारने के लिए अपने सहयोगी देशों से लगातार मदद मांग रहा है। वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में चीजों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे एक यूजर ने कहा कि पाकिस्तान बिल्कुल अलग हटकर सोचता है। भैंस बेचने से लेकर बेली डांस तक।एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि एक तरफ भारत जहां चंद्रयान-2 लांच कर रहा है, वहां पाकिस्तान निवेशकों को लुभाने के लिए बेली डांस करवा रहा है।<

पाकिस्तान सरहद चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इनवेस्टमेंट समिट का आयोजन किया था। जिसमें समिट के इनवेस्टर्स ने मनोरंजन के लिए बेली डांसरों को बुलाया था। निवेशकों को लुभाने के लिए पाकिस्तान ने बेली डांसरों को बुलाया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की आलोचना कर रहे हैं।पाकिस्तान पिछले कई महीनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। 

वीडियो को पाकिस्तान की पत्रकार गुल बुखारी ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस समिट का आयोजन 4 से 8 सितंबर को अजरबैजान के बाकू में किया गया था। पाकिस्तान की पत्रकार गुल बुखारी के वीडियो शेयर करने के बाद पाकिस्तान की और भी ज्यादा आलोचना की जा रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पाकिस्तान से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है।

वायरल वीडियो में डांसर बेली डांस करते दिख रही हैं। एक शख्स डांसर की तस्वीर लेते दिख रहा है। पाकिस्तान की कुछ स्थानीय मीडिया वेबसाइट ने इसे 'नया पाकिस्तान' बताया है।

एक यूजर ने कहा है, 'पाकिस्तान अपनी खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को बेली डांसर से मजबूत करना चाहता है। इसके बाद क्या होगा...?'

एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि एक तरफ भारत जहां चंद्रयान-2 लांच कर रहा है, वहां पाकिस्तान निवेशकों को लुभाने के लिए बेली डांस करवा रहा है।

 एक यूजर ने कहा कि पाकिस्तान बिल्कुल अलग हटकर सोचता है। भैंस बेचने से लेकर बेली डांस तक।

50 प्रतिशत से अधिक परिवारों के पास दो वक्त की रोटी नहीं: रिपोर्ट में दावा 

पाकिस्तान को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी। जिसमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान में आधे से अधिक परिवार गरीबी के कारण दो वक्त की रोटी का जुगाड़ नहीं कर पा रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण, 2018 के अनुसार पाकिस्तान में आधे से अधिक इतने गरीब परिवार हैं कि वे दिन में दो बार खाना तक नहीं खा सकते। इससे देश में कुपोषण देखने को मिल रहा है। वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में चीजों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया 30 प्रतिशत तक टूट गया है और मुद्रास्फीति की दर करीब 9 प्रतिशत पर है। 

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?