लाइव न्यूज़ :

Suryabanshi Suraj: सूर्यवंशी सूरज ने छलकाया जाम!... कांग्रेस ने वीडियो जारी किया, यूजर के आए रिएक्शन, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: June 17, 2024 15:27 IST

Suryabanshi Suraj: ओडिशा सरकार में मंत्री सूर्यवंशी ने दोस्तों के संग शराब पी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता मोहन चरण माझी ने 12 जून को ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लीसूर्यवंशी सूरजओडिशा की भाजपा सरकार में मंत्री हैंसूर्यवंशी को उच्च शिक्षा, खेल और युवा मामले, तथा ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति सहित विभाग दिए गए

Suryabanshi Suraj: ओडिशा सरकार में मंत्री सूर्यवंशी ने दोस्तों के संग शराब पी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गई है। वीडियो पर कांग्रेस ने भी निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने अपने आधिकारिक हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह सूर्यवंशी सूरज हैं। वे ओडिशा की भाजपा सरकार में मंत्री हैं। उनके मंत्रालय हैं, उच्च शिक्षा मंत्रालय, युवा और खेल मंत्रालय, और ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति मंत्रालय।

यहां बताते चले कि वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो में शराब पीने वाले ओडिशा सरकार में मंत्री सूर्यवंशी सूरज हैं। बहरहाल, कांग्रेस के द्वारा जारी वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं। मालूम हो कि ओडिशा में नवगठित मोहन चरण माझी सरकार में सबसे युवा मंत्री हैं सूर्यवंशी सूरज।

भाजपा नेता मोहन चरण माझी ने 12 जून को ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, साथ ही अन्य लोगों ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। बीते दिनों पहले ओडिशा सरकार में विभागों का बंटवारा किया गया। सूर्यवंशी को उच्च शिक्षा, खेल और युवा मामले, तथा ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति सहित विभाग दिए गए।

यूजर बोले इस्तीफा देना चाहिए

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट पर यूजरों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोगों ने सूर्यवंशी के इस्तीफ़े की मांग करते हुए कहा कि वे मंत्री बनने के लायक नहीं हैं, जबकि अन्य ने उनका बचाव करते हुए कहा कि शराब पीने में कुछ भी गलत नहीं है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वे एक टेबल पर बैठे हुए हैं और उनके पास शराब की बोतलें दिख रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐसे लोग शिक्षा मंत्री बनने के लायक नहीं हैं। ओडिशा सरकार को उन्हें हटा देना चाहिए। एक अन्य यूजर ने श्रीनेत की आलोचना करते हुए लिखा यह कैसा बेतुका तर्क है सुप्रिया जी, अगर कोई व्यक्ति जमीन पर बैठकर शराब का आनंद ले रहा है तो आपको इससे दिक्कत है।

सच बताओ, क्या आप शराब नहीं पीते हैं? क्या राहुल गांधी शराब नहीं पीते हैं? हां, आप लोग मेज और कुर्सी पर बैठकर पीते हैं और जो लोग जमीन पर बैठकर पीते हैं उन्हें छोटा और घिनौना समझते हैं।

टॅग्स :ओड़िसाOdisha Assemblyओडिशा विधानसभा चुनाव 2024Supriya Shrinet
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो