न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर 'काला चश्मा' गाने पर विदेशी ग्रुप का धमाकेदार डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
By मनाली रस्तोगी | Published: September 14, 2022 07:57 PM2022-09-14T19:57:40+5:302022-09-14T20:05:51+5:30
'द क्विक स्टाइल' ने हाल ही फिल्म मोहरा के पॉपुलर गाने "तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त" पर भी डांस करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का गाना काला चश्मा काफी ट्रेंडिंग है। दरअसल, नॉर्वे के डांस ग्रुप 'द क्विक स्टाइल' ने हाल ही में इस गाने पर डांस किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। यही नहीं, ये वीडियो इतना हिट रहा कि अन्य लोगों ने भी इस गाने पर जमकर डांस कर वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
फिलहाल, डांस ग्रुप 'द क्विक स्टाइल' एक बार फिर अपने इस वीडियो को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रुप ने इस बार काला चश्मा गाने पर अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर में डांस किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। अब टाइम्स स्क्वायर से 'द क्विक स्टाइल' का काला चश्मा गाने पर नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
'द क्विक स्टाइल' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर किया है। बता दें कि 'द क्विक स्टाइल' ने हाल ही फिल्म मोहरा के पॉपुलर गाने "तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त" पर भी डांस करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, बॉलीवुड गानों पर डांस करने की वजह से भारतीय फैंस के बीच उनकी वीडियोज काफी पॉपुलर हो गई हैं।