लाइव न्यूज़ :

जानें क्यों पीएम मोदी ने शेयर की इस एक्ट्र्रेस और उसके बेटे की वीडियो, लिखी ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 18, 2019 13:14 IST

गुल पनाग बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में वो वेब सिरीज 'द फैमिली मैन' में भी दिखी हैं। 2014 में वह आप की टिकट पर सीट हमीरपुर चुनाव लड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देगुल पनाग ने साल 2015 में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने पर मोदी सरकार की जमकर आलोचना की थी। पीएम मोदी द्वारा शेयर करने के बाद गुल पनाग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ लोकसभा सीट से आप की उम्मीदवार गुल पनाग अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। गुल पनाग ने ट्विटर पर अपनी और अपने बेटे की एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में गुल पनाग का बेटा निहाल अपने हाथ में दो मैगजीन लिए हुए दिख रहा है। इस मैगजीन के कवर फोटो पर पीएम मोदी की तस्वीर है। 

गुल पनाग गोद में बैठे अपने बेटे निहाल से पूछती हैं- बताओ ये कौन हैं? निहाल बड़े प्यार से जवाब देता है मोदी। इस गुल कहती हैं- मोदी नहीं, मोदी जी। जिसके बाद निहाल फिर बोलात है -मोदी जी। 

गुल ने यह वीडियो अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 16 अक्टूबर को शेयर किया था। वीडियो के साथ गुल ने कैप्शन लिखा- ''मैगजीन और अखबारों में निहाल पीएम मोदी को तुरंत पहचान लेता है। वो अक्सर सुबह सबसे पहले यही काम करता है।''

पीएम मोदी ने इस वीडियो को 17 अक्टूबर को शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत ही प्यारा! निहाल को मेरा प्यार और शुभकामनाएं दीजिएगा।' गुल पनाग मुझे पूरा भरोसा है कि आप निहार के लिए बेहतरीन मेंटर और गाइड बनेंगी।

पीएम मोदी के वीडियो को शेयर करने के बाद ये वीडियो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को इस बात की भी हैरानी हो रही है अतीत में गुल पनाग कई बार बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साध चुकी हैं, ऐसे में वह पीएम मोदी से जुड़ा वीडियो शेयर कर क्या जताना चाहती हैं। गुल पनाग ने साल 2015 में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने पर मोदी सरकार की जमकर आलोचना की थी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुल पनाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?