लाइव न्यूज़ :

मुंबई: हेलमेट नहीं लगाने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोका, महिला ने कर दी पिटाई

By भाषा | Updated: October 24, 2020 17:27 IST

कल्बादेवी के कॉटन एक्सचेंज नाका पर शुक्रवार को यातायात पुलिस के कांस्टेबल एकनाथ पारठे ने एक दो-दोपहिया वाहन को रोका जिसकी पिछली सीट पर एक महिला बिना हेल्मेट लगाए बैठी थी । उन्होंने बताया कि जुर्माने को लेकर बहस छिड़ गयी और महिला कांस्टेबल से कथित रूप से मार-पीट करने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिना हेल्मेट लगाए दोपहिया वाहन से जा रही एक महिला ने रोके जाने पर यातायात पुलिस के एक जवान की पिटाई कर दी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

मुम्बई: दक्षिण मुम्बई के कल्बादेवी क्षेत्र में बिना हेल्मेट लगाए दोपहिया वाहन से जा रही एक महिला ने रोके जाने पर यातायात पुलिस के एक जवान की कथित रूप से पिटाई कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया कि संबंधित महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि यह मुम्बई पुलिस के सम्मान का विषय है।

उन्होंने इसे महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को भी टैग किया। अधिकारी ने बताया कि कल्बादेवी के कॉटन एक्सचेंज नाका पर शुक्रवार को यातायात पुलिस के कांस्टेबल एकनाथ पारठे ने एक दो-दोपहिया वाहन को रोका जिसकी पिछली सीट पर एक महिला बिना हेल्मेट लगाए बैठी थी । उन्होंने बताया कि जुर्माने को लेकर बहस छिड़ गयी और महिला कांस्टेबल से कथित रूप से मार-पीट करने लगी। वीडियो में महिला यह दावा करती हुई नजर आ रही है कि कांस्टेबल ने उसके साथ गाली-गलौज की जबकि कांस्टेबल इसका खंडन करते हुए दिख रहा है। जब पारठे के साथ कथित रूप से मार-पीट की जा रही थी, उसी बीच भीड़ वहां जुट गयी और कुछ लोगों ने मोबाइल फोन पर इस घटना की रिकार्डिंग कर ली।

अधिकारी के अनुसार बाद में महिला पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचीं और फिर आरोपियों--साद्विका रमाकांत तिवारी (30) एवं उसके साथी मोहसिन खान (26) को लोकमान्य तिलक मार्ग थाने ले जाया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच पुलिस ने एक बयान जारी करके कहा कि पारठे ने गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया था और वह बड़ी शालीनता से आरोपियों के साथ पेश आये थे। विज्ञप्ति के अनुसार संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) यशस्वी यादव ने आरोपी महिला द्वारा मारपीट एवं गाली-गलौज किये जाने के बाद भी अपना धैर्य नहीं गंवाने को लेकर कांस्टेबल की प्रशंसा की। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो