लाइव न्यूज़ :

Video: पैरों तले जमीन खिसक गई! हादसे में बाल-बाल बचा आदमी, देखें वायरल वीडियो

By मेघना सचदेवा | Updated: August 4, 2022 18:32 IST

सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक आदमी बाल-बाल हादसे का शिकार होने से बच जाता है। वीडियो में एक आदमी आराम से चल रहा होता है लेकिन अचानक जैसे ही वो आगे बढ़ता है तो जहां उसका पहला पैर था जमीन का वो हिस्सा टूट कर नाले में गिर जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को शेयर करने के बाद से 50,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।वायरल वीडियो कहां का है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है। एक वायरल वीडियो ने सभी को चौंका दिया है। इस वीडियो में एक आदमी बड़े ही आराम से चल रहा होता है। उसे आभास भी नहीं होता कि अगले ही पल उसके साथ क्या होने वाला है। अचानक वो पैर बढ़ाता है तो जमीन के जिस हिस्से पर उसका पिछला पैर है वो एक नाली में धंस जाता है। गनीमत ये हुई कि उस आदमी ने खुद को संभाल लिया वरना वो हादसे का शिकार हो सकता था। उसके बाद आदमी सन्न हो जाता है कि उसके साथ हुआ क्या। कुछ देर तक तो उसे यकीन ही नहीं होता कि वो कैसे इस हादसे से बच गया। आदमी के हाव भाव से पता लगता है कि वो बिल्कुल चौंक गया है। काफी देर तक वो सर पर हाथ रखे खड़े रहता है। उसके बाद कुछ लोग वहां पर आते हैं और आदमी उन्हें दिखाता है कि जमीन का हिस्सा कैसे धंस गया। तो लोग उसका मजाक भी बनाने लगते हैं। 

हादसे में बाल-बाल बचा आदमी

वीडियो को शेयर करने के बाद से 50,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखने वाले अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग कमेंट कर रहे हैं कि वीडियो में दिखने वाला आदमी भाग्यशाली था जो इस हादसे से बच गया। वहीं कुछ लोग हैरान हो गए हैं।

id="reddit-embed" src="https://www.redditmedia.com/r/Unexpected/comments/weyg9u/just_another_normal_day/?ref_source=embed&ref=share&embed=true" sandbox="allow-scripts allow-same-origin allow-popups" height="620" width="640" scrolling="no"

पिछले साल जून में भी हुआ था एक हादसा

वायरल वीडियो कहां का है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह का वीडियो सामने आया है। इससे पहले भी ऐसा ही एक वीडियो जून में सामने आया था जब बारिश के चलते जमीन का एक हिस्सा नाली में गिर गया था और उस पर खड़े दोपहिया वाहन समेत दो लोग नाले में गिर गए थे जिन्हे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। लगातार हो रही बारिश के बाद ऐसा हुआ था।  

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो