लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान लंदन की सड़क पर नंगा घूमने लगा शख्स, जानें एक आदमी के पूछने पर दिया क्या जवाब

By अनुराग आनंद | Updated: January 27, 2021 12:20 IST

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान शख्स सड़क पर नग्न अवस्था में ही घूम रहा था और एक लोगों ने जब उसे टोका तो उस शख्स ने उसे ये जवाब दिया...

Open in App
ठळक मुद्देलंदन में वॉकिंग एक्सरसाइज के लिए लोगों को तमाम नियमों को ध्यान में रखकर बाहर जाने की अनुमति दी है।एक शख्स अपने सारे कपड़े उतारने के बाद लॉकडाउन के बीच घूमने के लिए सड़क पर निकला। 

नई दिल्ली: इन दिनों यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) में कोरोनो वायरस लॉकडाउन चल रहा है। सेंट्रल लंदन की सड़कों पर मुश्किल से एक या दो लोग ही नजर आते हैं। इस दौरान मध्य लंदन में केवल वही लोग नजर आते हैं जो डेली वॉकर हैं या जो अपने पालतू जानवरों के साथ बाहर घूमने के लिए निकलते हैं। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, लंदन प्रशासन व सरकार ने लाइट रनिंग और वॉकिंग एक्सरसाइज के लिए लोगों को तमाम नियमों को ध्यान में रखकर बाहर जाने की अनुमति दी है। इस बीच सेंट्रल लंदन के सड़कों पर अजीबो-गरीब व चौंकाने वाला एक मामला सामने आया है, जिस चीज को लेकर किसी ने सोचा भी नहीं था। 

दरअसल, मध्य लंदन में अपने दैनिक सैर के लिए एक शख्स नग्न अवस्था में ही निकल गया। शख्स को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। जी, हां आप सही पढ़ रहे हैं कि वह शख्स अपने सारे कपड़े उतारने के बाद लॉकडाउन के बीच घूमने के लिए सड़क पर निकला। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, नग्न आदमी दुनिया की परवाह किए बिना अन्य पैदल यात्रियों के साथ सड़क पर घूमने लग गया। उनकी तस्वीरें अब पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शख्स को ब्रिटिश म्यूजियम में घूमते हुए देखा गया था-

खबरों के मुताबिक, इस शख्स को 24 जनवरी को ब्रिटिश म्यूजियम में घूमते हुए देखा गया था। इसके बाद इस बारे में पुलिस को सूचना दिया गया, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह शख्स प्रशासन को नहीं मिला और वह वहां से भाग गया था।

लोगों ने शख्स को टोका तो उसने अनसुना कर दिया-

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर लोगों द्वारा कही जाने वाली बात को शख्स ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। 22 साल की कैथरीन ने कहा कि वह जल्दी-जल्दी ब्लूम्सबरी स्क्वायर गार्डन की तरफ जा रहा था और ब्रिटिश म्यूजियम में कई लोग उसे घूर रहे थे।  

एक आदमी को शख्स ने ये जवाब दिया-

एक आदमी ने जब उस शख्स के सामने आकर उससे पूछा कि वह नग्न क्यों चल रहा है? जिस पर उस आदमी ने लापरवाही से जवाब दिया कि मैंने अपने सारे कपड़े धोने के लिए घर पर उतार दिए हैं। इस जवाब के बाद कैथरीन के दोस्त ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी।

टॅग्स :ब्रिटेनकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो