लाइव न्यूज़ :

पेश है मुंबई पुलिस के साइबर सेफ्टी से जुड़े मजेदार पोस्ट, जिसे देख आपको भी आ जाएगी हंसी

By आजाद खान | Updated: December 19, 2021 14:00 IST

पुलिस के साइबर सेफ्टी से जुड़े इन पोस्ट पर खूब तारीफ मिल रही है। इसे लोग शेयर भी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विवटर हैंडल से साइबर सेफ्टी से जुड़े पोस्ट शेयर किया है।पुलिस ने अपने पोस्ट के साथ हैशटैग #CyberSafety का भी इस्तेमाल किया है।यह पोस्ट आम लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

जरा हटके:मुंबई पुलिस हमेशा अपने सोशल मीडिया के पोस्ट के लिए जानी जाती है। इस बार भी उसने कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसे देख आप भी मुस्कुराने पर मजबूर हो जाएगें। मुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विवटर हैंडल से हैशटैग #CyberSafety को इस्तेमाल करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इन तस्वीरों के माध्यम से पुलिस आम नागिरकों में साइबर सेफ्टी को लेकर जागरूकता फैलाना चा रही है। साइबर सेफ्टी के बारे में पोस्ट करते हुए पुलिस ने अलग ही अंदाज में कहा, "बोले तो सावधानी बनती है।"

पोस्ट से पुलिस ने क्या दिया मैसेज 

अपने ऑफिशियल ट्विवटर हैंडल के इस पोस्ट से मुंबई पुलिस ने कई फोटो शेयर किया है। पुलिस ने हर फोटो में एक अलग ही मैसेज देने की कोशिश की है। एक फोटो में पुलिस ने आम नागरिकों को अंजान लोगों से दोस्ती करने से मना किया है। पुलिस ने कहा, अगर कोई अंजान भिडु आपको भेजे फ्रेंड रिक्वेस्ट तो नहीं करिए एक्सेप्ट। वहीं एक दूसरे पोस्ट में पुलिस ने मोबाइल में आए ओटीपी के बजाय चाय की कटिंग को शेयर नहीं करने की बात कही है। पुलिस ने अपने अगले पोस्ट में किसी अंजान को ओटीपी बोलने को झोल यानी गड़बड़ बताया है। 

लोगों ने इसे जमकर किया शेयर

मुंबई पुलिस ने अपने इस पोस्ट के माध्यम से लोगों के दिलों के फिर से एक बार छू लिया है। उनके इस पोस्ट पर अब तक 300 लाईक मिल चुके है और कई लोगों ने इसे जमकर शेयर भी किया है। यूजर ने इस पर अपने कमेंट्स देते हुए इसे काफी जानकारीपूर्णवक बताया। बता दें कि पुलिस अपने इसी तरह के पोस्ट के लिए जानी जाती है। वह रोड सेफ्टी से लेकर कोरोना से बचाव तक के हर मुद्दे को इसी तरह पोस्ट करते हैं। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO