लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के 'UN में जनमत संग्रह' वाले बयान पर भड़के कुमार विश्वास, कहा- 'दीदी, आंतरिक मतभेद में विदेशी पंच बुलाने की बात घटिया है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 20, 2019 13:36 IST

कोलकाता में 19 दिसंबर को बनर्जी ने रानी रशमोनी एवेन्यू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को देश में हिन्दू और मुसलमानों के बीच लड़ाई के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने दावा किया कि उन्हें सूचना मिली है कि बीजेपी अपने कैडरों के लिए टोपियां खरीद रही है जो इन्हें पहनकर एक खास समुदाय की छवि खराब करने के लिए तोड़फोड़ कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा, बीजेपी की स्थापना 1980 में हुई थी और वह नागरिकता दस्तावेज 1970 के मांग रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चेतावनी देते हुए कहा कि वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराए और यदि वह ‘‘व्यापक मत’’ हासिल करने में विफल रहती है तो उसे सत्ता छोड़नी होगी। ममता बनर्जी के इस बयान पर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने निशाना साधा है। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा है, ''भारत के आंतरिक मामले में यूएन?राजनैतिक विरोध-विद्वेष सब ठीक है दीदी, जमकर करिए, जोरदार करिए, सब साथ आएंगे,पर देश के आंतरिक मतभेद में विदेशी पंच बुलाने की बात बेहद घटिया और खेदजनक है। यहीं लड़िए...जीतिए...कानून बनाइए...बदलिए। बाकी यूएन या किसी भी विदेशी पंच की ऐसी की तैसी।'' 

कुमार विश्वास का यह ट्वीट वायरल हो गया है। उनके ट्वीट को साढे आठ हजार लोगों ने रिट्वीट किया है और 31 हजार लोगों ने लाइक किए हैं। 

पढ़िए ममता बनर्जी का पूरा बयान 

कोलकाता में 19 दिसंबर को बनर्जी ने रानी रशमोनी एवेन्यू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को देश में हिन्दू और मुसलमानों के बीच लड़ाई के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। 

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'बीजेपी को बहुमत मिला है, इसका मतलब यह नहीं है कि जो वह चाहती है, कर सकती है। यदि भाजपा में साहस है तो उसे सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराना चाहिए।' ममता ने कहा, यदि बीजेपी व्यापक मत हासिल करने में विफल रहती है तो तब उसे सत्ता छोड़ देनी चाहिए।''

ममता बनर्जी के यूएन वाले बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया 

ममता की टिप्पणी पर बीजेपी की तीखी प्रतिक्रिया आई। बीजेपी ने तृणमूल प्रमुख से कहा कि वह खुद को ‘हंसी का पात्र’ न बनाए। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा, “क्या उन्हें पता है वह क्या कह रही हैं? उन्हें खुद को हंसी का पात्र नहीं बनाना चाहिए। मुझे लगता है कि उनके सलाहकारों ने उन्हें अच्छी सलाह देना बंद कर दिया है।” 

टॅग्स :कुमार विश्वासममता बनर्जीनागरिकता संशोधन कानूनटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया