VIDEO: मिट्टी में लेटे कुमार विश्वास, कविराज का कान्हा से प्यार, वीडियो वायरल
By संदीप दाहिमा | Updated: August 27, 2024 13:33 IST2024-08-27T13:33:42+5:302024-08-27T13:33:42+5:30
Kumar Vishwas Video: कवि कुमार विश्वास का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, इस वीडियो में कुमार विश्वास जमीन पर मिट्टी में लेटे हुए हैं, इस दौरान एक शख्स उनके माथे पर मिट्टी लगाता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद सभी लोग जयकारा लगाते हैं, 'राधा रमण बिहारी लाल की जय' इसके बाद कुमार विश्वास हाथ जोड़ने के बाद खड़े हो जाते हैं।

VIDEO: मिट्टी में लेटे कुमार विश्वास, कविराज का कान्हा से प्यार, वीडियो वायरल
Kumar Vishwas Video: कवि कुमार विश्वास का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, इस वीडियो में कुमार विश्वास जमीन पर मिट्टी में लेटे हुए हैं, इस दौरान एक शख्स उनके माथे पर मिट्टी लगाता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद सभी लोग जयकारा लगाते हैं, 'राधा रमण बिहारी लाल की जय' इसके बाद कुमार विश्वास हाथ जोड़ने के बाद खड़े हो जाते हैं।
कथावाचक कुमार विश्वास मथुरा में रमण रेती में लोटते हुए…
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) August 26, 2024
राधे राधे pic.twitter.com/8nwueG0Enx
आपको बता दें कुमार विश्वास बांके बिहारी मंदिर और कृष्ण जन्मभूमि के दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने रमण रेती में लोट लगाई और बाद में गुरु शरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। लेटेस्ट वीडियो में कुमार विश्वास गोकुल महावन स्थित रमणरेती आश्रम में गुरु शरणानंद महाराज से बातें करते नजर आ रहे हैं।
In Pictures: Poet Kumar Vishwas is touring Braj, enjoying visits to sacred sites like Ramanreti Ashram and Krishna Janmabhoomi pic.twitter.com/lzzbP6vkSn
— IANS (@ians_india) August 26, 2024
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुमार विश्वास का ये अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें ऐसी मान्यता है की रमण रेती में लोट लगाने से बीमारियां दूर होती हैं, ऐसा माना जाता है की भगवान कृष्ण ने यहां बाल रूप में लीलाएं की थीं।
कवि कुमार विश्वास पहुंचे मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन किए। वह आज से वृंदावन के हरे कृष्णा आर्चिड में तीन दिन कृष्ण कथा सुनाएंगे। @DrKumarVishwas#mathura#vrindavan#Krishnagiripic.twitter.com/TP41e3EAuM
— Abhishek Saxena (@abhis303) August 24, 2024