लाइव न्यूज़ :

जब पुलिस ने अपने बिलखते बच्चे से कहा, 'बेटा जल्दी आ जाऊंगा', वायरल वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 1, 2019 10:43 IST

वीडियो को ट्विटर यूजर अरुण बोथरा ने शेयर किया था। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर उनके बायो में कहा गया है कि वह ओडिशा के भुवनेश्वर के पुलिस कॉप हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर काफी भावुक कर देने वाली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो 1 मिनट 25 सेकेंड का है।

सोशल मीडिया पर आये दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के इतर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पिता -बेटे का प्यार तो है ही लेकिन साथ में ये भी देखने को मिल रहा है कि खाकी वर्दी पहन कर देश की सुरक्षा करना आसान काम नहीं है। 

इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर काफी भावुक कर देने वाली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पुलिस वाला पिता जब अपनी  खाकी वर्दी पहन कर दफ्तर जाने के लिए निकलता है तो उसका एक छोटा बेटा कैसा उसका पैर पकड़कर उसे रोकने की कोशिश करता है। 

इस वीडियो में पुलिस अधिकारी का बेटा, उनसे ड्यूटी पर न जाने की जिद्द कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि पिता के पैर को पकड़कर बच्चा रोने लगता है। ताकि वो घर से बाहर न जा पायें। अपने छोटे से बेटे को इस कदर रोता देख पिता कहता है, 'बेटा, जल्दी आ जाउंगा, जान दे बेटा। लेकिन इसके बाद भी बेटा शांत नहीं होता है और रोता रहता है। 

इस वीडियो को ट्विटर यूजर अरुण बोथरा ने शेयर किया था। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर उनके बायो में कहा गया है कि वह  ओडिशा के भुवनेश्वर के पुलिस कॉप हैं।  

ये वीडियो 1 मिनट 25 सेकेंड का है। वीडियो शेयर करने वाले अरूण ने लिखा है, पुलिस की नौकरी का यह सबसे मुश्किल हिस्सा होता है। लंबे और अनिश्चित ड्यूटी घंटों के कारण अधिकांश पुलिस अधिकारियों को इस स्थिति का सामना करना पड़ता है।

इस वीडियो पर लोग काफी भावुक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग पुलिस वालों के लिए लिख रहे है, आपको सलाम, आप जैसे लोगों की वजह से हमारा देश खतरे से बाहर है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इस वीडियो को देखने के बाद वो इतने इमोशनल हो गए हैं कि उनके पास शब्द नहीं है, इस भावना को व्यक्त करने के लिए।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल