लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: तेंदुए के बच्चों को गोद में उठाकर खेलते नजर आए ग्रामीण, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

By अंजली चौहान | Updated: December 8, 2023 10:07 IST

एक्स पर वायरल हुए वीडियो में, तीन ग्रामीणों ने दो तेंदुए के बच्चों और एक काले पैंथर के शावक को पकड़ रखा है।

Open in App

मैसूर: कर्नाटक के मैसूर से एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ ग्रामीण नजर आ रहे हैं जिनके हाथ में कोई पालतू जानवर नहीं बल्कि तेंदुए का बच्चा है।

तेंदुए जैसे खतरनाक जानवर के बच्चों को लेकर ग्रामीण बैखोफ उन्हें गोद में लेकर खिला रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे अभी काफी छोटे हैं और वह जोर-जोर से रो रहे हैं लेकिन ग्रामीण उन्हें गोद में उठाए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मैसूरु में स्थानीय लोगों द्वारा एक खेत में पाए गए शावकों का वीडियो शुक्रवार (8 दिसंबर) को सामने आया।

शावकों को वन विभाग को सौंपा गया

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों का तेंदुए के साथ वीडियो आने के बाद वन विभाग हरकत में आया। बाद में ग्रामीणों ने तेंदुएं के बच्चों को वन विभाग को सौंप दिया। 

बता दें कि हाल ही में कर्नाटक में तेंदुए देखे गए। नवंबर में एक तेंदुआ वन विभाग के पिंचरे से खुला रह गया था और उसने बाइक सवार एक व्यक्ति पर हमला भी कर दिया था। कर्नाटक राज्य ने तेंदुए को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। बेंगलुरु के बोम्मनहल्ली औद्योगिक क्षेत्र में तीन दिनों के अथक खोज अभियान के बाद आखिरकार तेंदुए को बेंगलुरु में पकड़ लिया गया।

वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक राज्य 1,783 तेंदुओं का घर है। यह कर्नाटक को भारत में दूसरा सबसे अधिक तेंदुओं वाला राज्य बनाता है। भारत में सर्वाधिक तेंदुओं वाला राज्य मध्य प्रदेश (3,421) है।

टॅग्स :वायरल वीडियोकर्नाटकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो