लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार का कैलाश विजयवर्गीय के पोहा वाले बयान पर जवाब, कहा- हज़ारों तरह के खानपान, रीतिरिवाज के बावजूद लोगों के बीच प्रेम ही असली देशप्रेम है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2020 11:30 IST

कन्हैया ने कहा कि देश में ऑनलाइन सबसे ज्यादा ऑर्डर होती है बिरयानी, जिसको बनाने के भी कई तरीके हैं। हज़ारों तरह के खानपान/वेशभूषा/रीतिरिवाज हैं हमारे देश में और देश के तमाम लोगों से प्रेम ही असली देशप्रेम है, बाकी सब ढोंग है।

Open in App
ठळक मुद्देविजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को इंदौर में कहा था कि उन्हें संदेह है कि उनके घर में निर्माण कार्य में लगे कुछ मजदूर बांग्लादेशी हो सकते हैं।पोहा चिउड़ा से बना व्यंजन है जो विजयवर्गीय के गृह नगर इंदौर सहित कुछ क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है। 

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पोहा खाने वाले मजदूरों को बंग्लादेशी होने की बात कहे जाने के बाद सीपीएम पार्टी के नेता कन्हैया कुमार ने उन्हें जवाब दिया है। कन्हैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भाजपा नेता को बिना नाम लिए जवाब देते हुए लिखा कि देश में कई तरीके हैं पोहा/चूड़ा/चिवडा खाने के। सैंकड़ों तरह की रोटियाँ बनाई जाती है। देश में ऑनलाइन सबसे ज्यादा ऑर्डर होती है बिरयानी, जिसको बनाने के भी कई तरीके हैं। हज़ारों तरह के खानपान/वेशभूषा/रीतिरिवाज हैं हमारे देश में और देश के तमाम लोगों से प्रेम ही असली देशप्रेम है, बाकी सब ढोंग है।

बता दें कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपनी पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय के पोहे वाले बयान पर शुक्रवार को कहा कि यह ‘‘कोई मुद्दा नहीं’’ है।

विजयवर्गीय ने संदेह जताया था कि उनके घर पर काम करने वाले कुछ मजदूर बांग्लादेशी हो सकते हैं क्योंकि वे केवल पोहा खाते हैं। भाजपा महासचिव के बयान में बारे में पूछे जाने पर जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भी पोहा खाता हूं और इसे आपको भी देता हूं (पत्रकारों को)। इसलिए यह कोई मुद्दा नहीं है।’’

विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को इंदौर में कहा था कि उन्हें संदेह है कि उनके घर में निर्माण कार्य में लगे कुछ मजदूर बांग्लादेशी हो सकते हैं क्योंकि वे केवल ‘‘पोहा’’ खाते थे। भाजपा महासचिव ने संशोधित नागरिकता काननू (सीएए) के समर्थन में आयोजित सेमिनार में कहा कि उनके खाने के विचित्र व्यवहार से उनकी नागरिकता को लेकर संदेह हुआ। पोहा चिउड़ा से बना व्यंजन है जो विजयवर्गीय के गृह नगर इंदौर सहित कुछ क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है। 

टॅग्स :कन्हैया कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसी भाषा बोलने के पहले सोच तो लेते नेताजी !

भारतइंदौर पेयजल कांड: उमा भारती ने खोल दी पोल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से इस्तीफा मांगा

भारतकांग्रेस बिहार चुनाव समितिः कन्हैया कुमार के पंख आखिर कौन और क्यों नोच रहा है?

भारतबिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटीः 39 सदस्यीय समिति से बाहर कन्हैया कुमार और पप्पू यादव?, तेजस्वी यादव के दबाव की राजनीति, पीछे हटे राहुल गांधी

भारतसांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार से क्यों डर रहे तेजस्वी यादव?, नाराजगी और मंच से बाहर, कोसी-सीमांचल में राजद को झटका देंगे पूर्णिया सांसद!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो