लाइव न्यूज़ :

हरमनप्रीत के T20 में 100वें इंटरनेशनल मैच पूरा होने पर जेमिमा व हर्लिन ने बनाया रैप सॉन्ग, वीडियो शेयर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 13:13 IST

हरमनप्रीत कौर 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खलने वाली महिला और पुरुष दोनों वर्गों में पहली भारतीय हैं। हरमनप्रीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नंबर आता है।

Open in App
ठळक मुद्देहरमनप्रीत कौर 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारत की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।हरमनप्रीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नंबर आता है, जिनके नाम पर समान 98 मैच दर्ज हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज  और हर्लिन देयोल ने अपनी टीम की कप्तान (T20) हरमनप्रीत कौर के  T20 में 100 इंटरनेशनल मैच पूरे करने पर उनके लिए एक रैप सॉन्ग बनाया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जेमिमा रोड्रिग्ज ने वीडियो 6 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में जेमिमा रोड्रिग्ज  के साथ हर्लिन देयोल भी दिख रही हैं। वीडियो में दोनों महिला खिलाड़ी हाथ में बल्ला लेकर रैप कर रही है। 

वीडियो को शेयर करते हुए जेमिमा रोड्रिग्ज  ने लिखा है, ''100वें T20 मैच के लिए बधाई। आपके लिए बिग हैरी की तरफ से खास तोहफा।''  इस वीडियो को भारतीय महिला T20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने शेयर किया। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, शुक्रिया, आप लोगों ने मेरे लिए जो भी किया है, उसके लिए। 

शुक्रवार( 4 अक्टूबर) को महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारत की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

हरमनप्रीत कौर महिला और पुरुष दोनों वर्गों में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं। हरमनप्रीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नंबर आता है, जिनके नाम पर समान 98 मैच दर्ज हैं।

टॅग्स :हरमनप्रीत कौरजेमिमा रोड्रिग्ज
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटडरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में होंगे 5 मैच की टी20 सीरीज?, टीम इंडिया की घोषणा, देखिए दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम?

क्रिकेटकपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर क्लब में सूर्यकुमार यादव, कहा-अगला लक्ष्य 2028 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना?

क्रिकेटआईसीसी रैंकिंग: 790 अंक के साथ नंबर-1 स्मृति मंधाना, लॉरा वोलवार्ट की पीछे छोड़ा, टॉप-15 में 3 भारतीय खिलाड़ी

क्रिकेट251 रन कम, गेंदबाज ने जमकर लुटाए रन, 83 गेंद पहले जीत, सीरीज में 2-0 से हार, वोल का शतक और ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हराया

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली