'उस देश का सोचो जिसने तुम्हें जिंदगी में सबकुछ दिया', CAA का विरोध करने वाले इस स्टार को IPS संदीप मित्तल ने दिया जवाब
By पल्लवी कुमारी | Published: December 20, 2019 12:16 PM2019-12-20T12:16:34+5:302019-12-20T12:16:34+5:30
नागरिकता कानून (CAA) पर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन के बीच लोग अपनी बात सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रख रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में बीते गुरुवार देश के कई हिस्सों से हिंसा व आगजनी की खबरें आईं।
संशोधित नागरिकता कानून को लेकर पिछले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों से हिंसा व आगजनी की खबरें आईं हैं। लोगों ने सड़कों पर उतरकर नागरिकता कानून का विरोध किया। इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, दो सोशल मीडिया के द्वारा नागरिकता कानून के पक्ष में अपनी बात रख रहे हैं। आईपीएस (IPS) अधिकारी संदीप मित्तल ने बॉलीवुड सेलिब्रेटी फरहान अख्तर के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ''आपको ये भी जानकारी होनी चाहिए कि आपने कानून का उल्लंघन किया। आपके ट्वीट से पता चलता है कि ये सब आपने अनजाने में नहीं किया है। मुंबई पुलिस और एनआई आप सुन रहे हैं। कृप्या एक बार देश के बारे में सोचिए जिसने आपको जिंदगी में सबकुछ दिया है। कानून को समझिए।''
इस ट्वीट के साथ संदीप मित्तल ने आईपीएस की धारा 121 समझाने का एक वीडियो भी शेयर किया है। फरहान अख्तर को टैग करते हुए एक अन्य ट्वीट करके संदीप मित्तल ने लिखा, राष्ट्र यह मानता है कि आप अगस्त क्रांति मैदान में जिस प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा कर रहे हैं, उस भीड़ पर आपका पूरा नियंत्रण है और यह शांतिपूर्ण रहता है।
Nation presumes that you 'ld have full control over the crowd of protestors you are assembling at August Kranti Maidan today and it ld remain peaceful.
— Sandeep Mittal, IPS (@smittal_ips) December 19, 2019
फरहान अख्तर ने जानें क्या किया था ट्वीट
Here’s what you need to know about why these protests are important. See you on the 19th at August Kranti Maidan, Mumbai. The time to protest on social media alone is over. pic.twitter.com/lwkyMCHk2v
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) December 18, 2019
फरहान अख्तर ने ट्वीट कर लिखा, सभी प्रदर्शनकारियों 19 दिसंबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में इकट्ठा होकर नागरिकता कानून का विरोध करें। उन्होंने लिखा, आपको ये जानने की जरूरत है कि ये प्रोटेस्ट बहुत जरूरी है। 19 तारीख को आपसे अगस्त क्रांति मैदान, मुंबई में ही मिलेंगे। सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट करने का समय अब खत्म हो गया है।