लाइव न्यूज़ :

पति ने कोरोना काल के दौरान रखी सोशल डिस्टेंसिंग, नपुंसक कहकर नई नवेली पत्नी ने छोड़ा

By अनुराग आनंद | Updated: December 6, 2020 14:55 IST

शादी के बाद कोरोना महामारी की वजह से दूर रह रहा था पति तो नई नवेली पत्नी ने नपुंसक होने के शक में छोड़ दिया। जानें इसके आगे फिर क्या हुआ। 

Open in App
ठळक मुद्देशादी के कुछ ही महीने बाद दुल्‍हन पति पर यह आरोप लगाते हुए ससुराल से चली गई विधिक सेवा प्राधिकरण में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई और हर्जाने की मांग की।

नई दिल्ली:मध्य प्रदेश से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। टाइम्स नाऊ के मुताबिक, यहां शादी के कुछ दिनों बाद ही एक नई नवेली पत्नी ने अपने पति को छोड़ दिया है। पति को छोड़ने के बारे में पत्नी ने जो बताया वह चौकाने वाला है।

दंपति की शादी कोरोना वायरस महामारी और इसे लेकर लागू तमाम प्रतिबंधों के बीच 29 जून को हुई थी। कुछ ही दिनों बाद पत्‍नी को संदेह होने लगा कि उसका पति नपुंसक है।  

पत्नी ने पति को नपुंसक बताते हुए केस कर हर्जाने की मांग की

राजधानी भोपाल से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां शादी के कुछ ही महीने बाद दुल्‍हन पति पर यह आरोप लगाते हुए ससुराल से चली गई कि उसका पति नपुंसक है। उसने विधिक सेवा प्राधिकरण में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई और हर्जाने की मांग की।

अधिकारियों के सामने पति ने ये बताया

हालांकि अधिकारियों ने जब इस बारे में महिला के पति से पूछताछ की तो उसने अलग ही दलील दी। उसका कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से वह अपनी पत्‍नी से दूरी बरत रहा था। इसके साथ ही पति ने कहा कि उसे आशंका है कि उसकी पत्‍नी कोरोना वायरस संक्रमण की बिना लक्षण वाली मरीज रही हो। इसी वजह से उसने कुछ दिनों तक पत्‍नी से शारीरिक तौर पर दूर ही रहने का फैसला किया।

महिला ने अपने शिकायत में क्या कहा

महिला ने 2 दिसंबर को विधिक सेवा प्राधिकरण में से संपर्क किया और अपनी बात रखते हुए 'नपुंसक' पति से हर्जाने की मांग की। उसने यह आरोप भी लगाया कि जब तक वह ससुराल से निकली नहीं थी, उसके ससुरालवालों ने भी उसे प्रताड़‍ित किया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने कहा कि उसके सामने लंबी जिंदगी पड़ी है और इसलिए उसने प्राधिकरण से पति से गुजारा भत्‍ता दिलाने की मांग की है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल