केरल के मस्जिद में मंत्रोच्चारण के साथ हिंदुओं ने रचाई शादी, सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 20, 2020 11:44 AM2020-01-20T11:44:15+5:302020-01-20T12:21:08+5:30

शादी के दौरान मस्जिद में मंत्रोच्चारण भी हुआ। मंडप भी बनाया गया और दोनों समुदाय के करीब 1000 लोगों ने इस शादी समारोह में हिस्सा लिया।

Hindus got married with chanting in mosque, kerla CM tweeted, know the whole matter | केरल के मस्जिद में मंत्रोच्चारण के साथ हिंदुओं ने रचाई शादी, सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई, जानें पूरा मामला

केरल के मस्जिद में मंत्रोच्चारण के साथ हिंदुओं ने रचाई शादी, सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई, जानें पूरा मामला

Highlightsशादी समारोह के बाद प्रदेश के सीएम पिनराई विजयन ने ट्वीट कर मुस्लिम समाज के इस कदम की तारीफ की है। 22 साल की अंजू के पिता की दो साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी।

केरल के अलापूझा जिले के एक मस्जिद में हिंदू लड़का व लड़की ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी रचाई। इस शादी के दौरान मस्जिद में मंत्रोच्चारण भी हुआ। मंडप भी बनाया गया और दोनों समुदाय के करीब 1000 लोगों ने इस शादी समारोह में हिस्सा लिया। इस शादी समारोह के बाद प्रदेश के सीएम पिनराई विजयन ने ट्वीट कर मुस्लिम समाज के इस कदम की तारीफ की है। 

दरअसल, 22 साल की अंजू के पिता की दो साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां बिंदु बेटी की शादी के लिए काफी परेशान थी। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण शादी के लिए खर्चों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था।

ऐसे में बिंदु ने बेटी की शादी के लिए स्थानीय मस्जिद से आर्थिक मदद मांगी। मस्जिद ने भी पूरी मदद का भरोसा दिया था। अंजू की शादी 19 जनवरी को शरद से तय हुई थी।

इसके बाद मस्जिद कमेटी के अधिकारियों ने तय किया कि दोनों की शादी मस्जिद में ही धूमधाम से रचाई जाए। यही नहीं शादी के दौरान हजारों लोगों के खाना के अलावा लड़की के लिए 10 जेवर भी बनवाए गए थे।

मस्जिद ने लड़की को शादी के उपहार में दो लाख रुपए देकर भी लड़के के साथ विदा किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर केरल के सीएम ने देश के भाईचारे का हवाला दिया। तभी से इस शादी की खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।  
 

English summary :
Hindus got married with chanting in mosque, kerla CM tweeted, know the whole matter


Web Title: Hindus got married with chanting in mosque, kerla CM tweeted, know the whole matter

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे