लाइव न्यूज़ :

हैप्पी दिवाली 2022: गूगल पर सर्च करें 'दिवाली' और फिर आपकी स्क्रीन में होगा चमत्कार

By रुस्तम राणा | Updated: October 18, 2022 14:12 IST

जब आप दिवाली कीबर्ड को सर्च करेंगे तो जहां दिवाली लिखा हुआ आएगा वहां गोल्डन कलर में आपको दीया मिलेगा और जब आप उस दीये पर अपना कर्सर ले जाकर क्लिक करेंगे तो आपकी स्कीन पर चमत्कार देखन को मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देजब आप दिवाली कीबर्ड को सर्च करेंगे तो जहां दिवाली लिखा हुआ आएगा वहां गोल्डन कलर में आपको दीया मिलेगाजब आप उस दीये पर अपना कर्सर ले जाकर क्लिक करेंगे तो आपकी स्कीन पर चमत्कार देखन को मिलेगा

Happy Diwali 2022: सर्च इंजन गूगल खास मौकों पर डूडल के जरिए उस खास अवसर को सेलीब्रेट करता है। हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली बस कुछ ही दिनों के बाद मनाई जाएगी, लेकिन इसकी रौनक बाजारों में और सोशल मीडिया अभी देखने को मिल रही है। गूगल भी दिवाली को खास तरह से सेलीब्रेट कर रहा है। इसलिए आपको गूगल सर्च में दिवाली लिखकर उसे सर्च करना होगा। 

जगमग हो जाएगी आपकी स्क्रीन 

जब आप दिवाली कीबर्ड को सर्च करेंगे तो जहां दिवाली लिखा हुआ आएगा वहां गोल्डन कलर में आपको दीया मिलेगा और जब आप उस दीये पर अपना कर्सर ले जाकर क्लिक करेंगे तो आपकी स्कीन पर चमत्कार देखन को मिलेगा। क्लिक करते ही आपको अपनी स्क्रीन पर कुल नौ दीये होंगे, जिसमें एक दीया जलता होगा, उस दीये आप अन्य दीयों को जला सकेंगे और फिर आपकी स्क्रीन में अंधेरा छटते हुए उजाला होने लगेगा। मतलब यह हुआ कि आप बिना तेल, रुई, माचिस के अपनी कंप्यूटर स्क्रीन को जगमगा सकते हैं। 

दिवाली पर लाइट्स का होता विशेष महत्व

दिवाली रोशनी का त्योहार है। यह खुशियों का त्योहार है। हिन्दू घरों में दिवाली के अवसर पर दीये जलाए जाते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स लाइट्स, झालर से घर को रोशन किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण लंका विजय के बाद अयोध्या नगरी में पहुंचे तो, अयोध्यावासियों ने घी के दीये जलाकर खुशियां मनाई थी। 

दिवाली पूजा होती है खास

दिवाली पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन मां गणपति महाराज और धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना विधि-विधान से की जाती है। कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाने वाला यह महापर्व इस बार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हालांकि इस बार दिवाली के एक दिन बाद सूर्य ग्रहण का साया भी रहेगा।

टॅग्स :दिवालीगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो