लाइव न्यूज़ :

अचानक गिर पड़ा ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के ताबूत के सामने खड़ा गार्ड, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: September 15, 2022 11:23 IST

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पार्थिव शरीर को बुधवार को लंदन में वेस्टमिंस्टर हॉल में चार दिनों के लिए रखा गया। इस दौरान ताबूत के सामने खड़े गार्ड्स का एक सदस्य अचानक गिर पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देवेस्टमिंस्टर ऐबे में सोमवार को महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार किया जाएगा।फिलहाल महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर चार दिनों के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है।महारानी एलिजाबेथ के पार्थिव शरीर को मंगलवार को लंदन लाया गया था।

लंदन: ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ को अंतिम विदाई दिए जाने की प्रक्रिया इन दिनों लंदन में चल रही है। महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को स्कॉटलैंड से लंदन पहुंचा। ताबूत को मंगलवार को अंतिम रात बकिंघम पैलेस में रखा गया। इसके बाद बुधवार से इसे चार दिन के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल (ब्रिटिश संसद) में रखा गया है। हालांकि बुधवार को एक अजीबोगरीब वाकया वेस्टमिंस्टर हॉल में हो गया।

दरअसल, महारानी एलिजाबेथ के ताबूत के सामने खड़े गार्ड में से एक सदस्य अचानक गिर पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल  हो रहा है। ये वाकया उस समय हुआ जब महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए कई लोग वहां पहुंच रहे थे। सामने आये वीडियो में नजर आता है कि वर्दी में खड़ा गार्ड अचानक जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद तत्काल दो अन्य पुलिसकर्मी उसे उठाने की कोशिश करने के लिए दौड़ पड़े। यूके मीडिया के अनुसार गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

महारानी एलिजाबेथ 70 साल से ब्रिटेन में शासन कर रही थीं। इस बीच उनके अंतिम दर्शन के लिए बुधवार को भी हजारों लोग ने कई घंटों तक इंतजार किया।

वेस्टमिंस्टर ऐबे में सोमवार को महारानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग उनकी अंतिम झलक पाने के इंतजार में हैं। पैलेस के पास वाले पार्क में हजारों लोग पहले ही एकत्र हो गये हैं। वे फूलों और अपने लिखित संदेशों के जरिये महारानी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। ऐसे ही एक संदेश में लिखा है, ‘हमने आपसे प्यार किया है, जिस तरह आपने हमसे प्यार किया।’ 

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान कुछ लोगों को इस बारे में चर्चा करते भी सुना गया कि क्या महारानी के पौत्रों प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के बीच सुलह हो गयी है। दोनों ने कुछ दिन पहले एकजुटता प्रदर्शित करते हुए विंडसर कैसल के बाहर जनता का अभिवादन किया था।

टॅग्स :Queen Elizabeth IIब्रिटेनवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…