लाइव न्यूज़ :

जनता कर्फ्यू के दौरान मोटरसाइकिल पर घूम रहा था शख्स, पुलिस ने डंडे से पीट-पीट कर किया बुरा हाल, देखें वायरल वीडियो

By भाषा | Updated: March 23, 2020 12:30 IST

गोवा सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जनता कर्फ्यू की समयसीमा रविवार को बढ़ाकर 25 मार्च तक कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कुल पॉजिटिव कोरोना वायरस मामलों की संख्या 415 और इसकी वजह से 7 लोगों की मौतें हुई हैं।देश के 23 राज्यो में कोरोना को लेकर लॉकडाउन किया गया है।

पणजी:  जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को गोवा के एक पुलिसकर्मी द्वारा मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। मारगाओ के डवोर्लिम क्षेत्र के पास एक स्थानीय निवासी द्वारा बनाए गए वीडियो में सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को डंडे से पीटता हुआ दिख रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक (दक्षिण) अरविंद गावास ने कहा, “जांच पूरी होने तक पुलिसकर्मी को ड्यूटी से हटा कर रिजर्व यूनिट में स्थानांतरित कर दिया गया है।” सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी की प्रशंसा की तो वहीं कुछ लोगों ने पुलिस पर निरंकुश होने का आरोप लगाया।

गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने ट्वीट किया, “गोवा पुलिस की मनमानी सामने आ गई है। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। क्या यह जनता कर्फ्यू है, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को इस घटना पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। मैंने इसकी शिकायत दक्षिण गोवा के पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक से की है। पुलिस बिना मास्क और वर्दी के दिख रही है। गोवा में प्रशासन चरमरा गया है। गोवा कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है।” चोडनकर ने बाद में वक्तव्य जारी कर कहा, “पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की और बताया कि पुलिसकर्मी को ड्यूटी से हटा दिया गया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।” 

गोवा में 25 मार्च तक जारी रहेगा जनता कर्फ्यू

गोवा सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जनता कर्फ्यू की समयसीमा रविवार को बढ़ाकर 25 मार्च तक कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक विस्तृत परिपत्र देर शाम जारी किया जाएगा। आवश्यक सेवाओं को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है। इस बीच मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जनता कर्फ्यू का समर्थन करने के लिए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागोवावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?